Motihari: करंट लगने से एक 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत

मठलोहियार पंचायत के भागताहा गांव वार्ड नंबर 9 में शुक्रवार सुबह करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

Motihari: हरसिद्धि. थाना क्षेत्र के मठलोहियार पंचायत के भागताहा गांव वार्ड नंबर 9 में शुक्रवार सुबह करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान पन्नालाल साह के 42 वर्षीय पुत्र मदन साह के रूप में हुई. सुबह वह दरवाजे पर निकले थे. उसी समय आंधी से बिजली का नंगा तार नीचे गिर गया था. जैसे ही उन्होंने उस पर पैर रखा कि करंट लग गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने एसआई उमेश पासवान सहित पुलिस बल को मौके पर भेजा. शव को कब्जे में लेकर जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज किया जाएगा. स्थानीय मुखिया कौशर अंसारी ने घटना की पुष्टि की. ग्रामीण छोटेलाल कुशवाहा ने बताया कि मृतक के दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी मंजू देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >