Motihari: मधुबन:ग्रामीण कार्य विभाग पकड़ीदयाल के अंतर्गत मधुबन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर 20 सड़कों का निर्माण होगा.जिसकी स्वीकृति के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.विधायक सह पूर्व सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह के द्वारा बताया गया कि मधुबन मलंग चौक से वीरेंद्र पासवान के घर के तक, मलंग चौक 104 से मेला बाजार तक, फेनहारा रोड स्थित पीडब्ल्यूडी सड़क से कृष्णा नगर पासवान टोली होते कदम चौक तक, बंजरिया से शिवहर सीमा तक,गड़हिया कबाड़ी टोला से गड़हिया बाजार शेख टोली तक, नौरंगिया डीह से मझौलिया तक, चैनपुर से पीएमजीएसवाई पकड़िया रानीपुर तक, मधुबन पुरानी बाजार से गंगापुर तक, डाक-बंगला चौक से चकिया शिवमन्दिर तक,हरिनारायणपुर सहनी टोला से पीजमजीएसवाई कोईलहरा होते हुए खोदातपुर तक आदि सड़कों की स्वीकृति मिली है.जिसका निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू होने की बात विधायक द्वारा कही गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
