सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

थाना क्षेत्र के भखराईन गांव के मोड के समीप सड़क दुर्घटना में एक 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना गुरुवार देर रात की बतायी गई है.

मधेपुर. थाना क्षेत्र के भखराईन गांव के मोड के समीप सड़क दुर्घटना में एक 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना गुरुवार देर रात की बतायी गई है. मृतक भखराईन गांव निवासी राजा झा बताया गया है. मृतक का शव शुक्रवार की सुबह भखराइने गांव के मोड के समीप सड़क पर मिला. लोगों ने इसकी सूचना मधेपुर थाने को दी. सूचना मिलते ही थाना के अपर थानाध्यक्ष महादेव साहू पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार राजा झा गांव में एक कांप के समीप नाश्ता की दुकान चलाता था. गुरुवार की देर रात दुकान बंद कर अपने ससुराल बरसाम गांव जाने के लिए स्कूटी से निकला था. रात में अचानक आई आंधी तूफान में वह स्कूटी से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे एक वृक्ष से टकरा गया. सिर में अत्यधिक चोट लगने से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई. घटना स्थल के समीप से ही उनका स्कूटी भी पुलिस ने बरामद किया. अपर थानाध्यक्ष महादेव साहू ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कारवाई की जा रही है. इस घटना से मृतक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल बना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >