Madhubani News : दो गुमशुदा लड़की को पुलिस ने अलीगढ़ से किया बरामद

थाना क्षेत्र के एक गांव से सात दिन पूर्व गुमशुदा दो नाबालिग लड़की को मधेपुर पुलिस ने बरामद किया है.

Madhubani News : मधेपुर. थाना क्षेत्र के एक गांव से सात दिन पूर्व गुमशुदा दो नाबालिग लड़की को मधेपुर पुलिस ने बरामद किया है. दोनों की बरामदगी उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले के गवाना थाना क्षेत्र के एक गांव से किया. गुमशुदा एक नाबालिग लड़की के पिता व दूसरी नाबालिग लड़की के चाचा ने मधेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. कहा था कि दोनों लड़की प्रैक्टिकल की परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकलीं, जो वापस घर नहीं लौटी. थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने कहा कि बरामद दोनों लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. मामले में आगे की प्रक्रिया की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >