विद्यालय शिक्षा समिति का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के लिए तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्लस टू उच्च विद्यालय परसौनी उतरी मे प्रारंभ हुआ.

बिस्फी. लोक भागीदारी एवं मीडिया संभाग के तहत विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के लिए तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्लस टू उच्च विद्यालय परसौनी उतरी मे प्रारंभ हुआ. उद्घाटन प्रशिक्षक राज नारायण यादव, संकुल संचालक सह विद्यालय प्रधानाध्यापक राजेश कुमार झा, सोनेलाल मंडल, विद्यानंद सिंह, उमेश चक्रवर्ती, संतोष शर्मा सहित कई लोगों ने किया. संचालन सोनेलाल मंडल ने की. जबकि संकुल समन्वयक राजेश कुमार झा प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं को देखा. प्रशिक्षण में संकुल क्षेत्र के विद्यालय प्रधान, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य गण की सक्रिय सहभागिता रही. इस अवसर पर विद्यालय विकास प्रपत्र भरने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई. विद्यालय शिक्षा समिति के अधिकार एवं कर्तव्यों को सरल और व्यावहारिक उदाहरण के माध्यम से समझाया गया. शिझा समिति की भूमिका को विद्यालय समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया. प्रशिक्षण में सभी विद्यालय प्रधान उपस्थित रहे. सभी प्रधान अपने-अपने विद्यालय शिक्षा समिति के 6 -6 सदस्यों के साथ प्रशिक्षण में शामिल हुए. समिति सदस्यों ने सजगता एवं रुचि के साथ शिक्षण में भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >