मंडल कारा के सात कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले

मंडल कारा के सात कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले

मधुबनी: जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. रविवार को जिले में सात नये संक्रमित मरीज मिले हैं. इसमें सभी मंडल कारा के कर्मी ही हैं. जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मचा है. इससे पूर्व भी अधिकारी सहित चौदह कर्मी कोरोना संक्रमित पाये गये थे.

कोरोना संक्रमित होने के बाद तत्काल अधिकारी को होम आइ्सोलेशन में चले गये हैं. इधर, विभाग के कर्मचारी व अन्य अधिकारियों में हड़कंप मचा है. इसके बाद जेल के बंदी में भी हड़कंप मचा है. इस बात की पुष्टी जिला पदाधिकारी द्वारा अधिकृत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने की है.

सात मामले सामने आने के बाद संख्या तेजी से बढ़ा : अभी आंकड़े 500 के पार पहुंची है. मरीजों की संख्या 545 पहुंच चुकी है. शहर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से लोग दहशत में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >