Madhubani News : हार्डवेयर दुकान से प्रतिबंधित दवाएं बरामद, तस्कर गिरफ्तार

एसएसबी जवान व थाने की पुलिस ने एक हार्डवेयर दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवा जब्त की.

हरलाखी. भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पिपरौन कैंप के एसएसबी जवान व थाने की पुलिस ने एक हार्डवेयर दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवा जब्त की. पिपरौन चेक पोस्ट पर एसएसबी जवान गश्ती पर थे. इसी क्रम में भारत से नेपाल जा रहे एक युवक की तलाशी ली, जहां युवक के जैकेट से नशीली दवा बरामद हुई. पूछताछ में बताया कि वह पिपरौन गांव के गुप्ता हार्डवेयर दुकान से नशीली दवा की खरीदारी की है. इसके बाद एसएसबी ने नेपाल धनुषा जिला अंतर्गत जनकपुर वार्ड 2 निवासी सुमन कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद एसएसबी ने पुलिस को सूचना दी. फिर संयुक्त रूप से एसएसबी व पुलिस ने हार्डवेयर दुकान की छापेमारी की. थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने कहा कि गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >