मधुबनी: मिथिला हाट में 3 से 14 अगस्त तक होगी मधुश्रावणी डाली सज्जा प्रदर्शनी

अररिया संग्राम स्थित मिथिला हाट में 3 अगस्त से 14 अगस्त तक मधुश्रावणी डाली सज्जा प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है. यह आयोजन नवविवाहिताओं को अपनी कला और सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा. प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ डाली सजाने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा.

Madhubani News: सावन माह के अवसर पर बिहार पर्यटन की महत्वपूर्ण परियोजना अररिया संग्राम स्थित मिथिला हाट में 3 अगस्त से 14 अगस्त तक मधुश्रावणी डाली सज्जा प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा. यह विशेष आयोजन नवविवाहिता महिलाओं को अपनी कला, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराएगा.

प्रेस वार्ता में दी गई आयोजन की जानकारी

प्रतियोगिता की जानकारी देने के लिए मिथिला हाट के सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की गई. इसमें प्रतियोगिता के जज एवं समन्वयक अंबे मिश्रा, कल्याणी झा, आशा झा, विनीता गिरी, नंदनी सिंह और सीमा देवी ने बताया कि मिथिला की संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में बहन-बेटियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. इसी उद्देश्य से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है.


प्रतिदिन मिलेगा पुरस्कार और सम्मान

आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान प्रतिदिन सबसे सुंदर डाली सजाने वाली प्रतिभागियों को मिथिला हाट की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा. प्रतिभागियों को अभिनंदन प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा. फूल लेकर आने वाली महिलाओं के लिए प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा.

नवविवाहिताओं से भागीदारी की अपील

आयोजकों ने सभी नवविवाहिता बहनों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह अपनी कला, पारंपरिक सज्जा और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर है, जिससे मधुश्रावणी पर्व की परंपराओं को और सशक्त बनाया जा सकेगा.

मिथिला की संस्कृति का प्रमुख केंद्र है मिथिला हाट

प्रेस वार्ता में बताया गया कि अररिया संग्राम स्थित मिथिला हाट का निर्माण संजय कुमार झा के प्रयासों से हुआ है. यह हाट मिथिला की संस्कृति, मधुबनी पेंटिंग, हस्तशिल्प, लोक संगीत, लोक नृत्य और पारंपरिक व्यंजनों को एक मंच प्रदान करता है. साथ ही स्थानीय कारीगरों और कलाकारों के लिए स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराता है.

यह भी पढ़ें: हरलाखी में नीट पेपर लीक के विरोध में आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >