न्यायिक पदाधिकारी पीके महथा होंगे सीजेएम

न्यायिक पदाधिकारी प्रमोद कुमार महथा व्यवहार न्यायालय मधुबनी में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी होंगे.

मधुबनी. न्यायिक पदाधिकारी प्रमोद कुमार महथा व्यवहार न्यायालय मधुबनी में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी होंगे. फिलहाल वे गोपालगंज व्यवहार न्यायालय में प्राधिकार सचिव हैं. वहीं व्यवहार न्यायालय झंझारपुर अनुमंडलीय कोर्ट में कार्यरत प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अलका राय व्यवहार न्यायालय मधुबनी में एसडीजेएम होंगी. वहीं रूबी कुमारी झंझारपुर न्यायालय में एसडीजेएम होंगी. वे फिलहाल झंझारपुर में ही न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के पद पर कार्यरत हैं. वहीं बेनीपट्टी अनुमंडलीय कोर्ट में कार्यरत मुंसीफ पद पर कार्यरत जयप्रकाश वर्मा को बेनीपट्टी कोर्ट में ही एसडीजेएम बनाया गया है. सभी न्यायिक पदाधिकारियों को उच्च न्यायालय पटना ने पदोन्नति दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >