स्वतंत्रता दिवस की धूम: पहली महिला एसडीएम टोनी कुमारी ने फहराया तिरंगा, थानों व कोर्ट में हुआ ध्वजारोहण

झंझारपुर के ललित कर्पूरी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हुआ। एसडीएम टोनी कुमारी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी, विभिन्न कार्यालयों में भी कार्यक्रम हुए।

Jhanjharpur Flag Hoisting: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में पूरे मान-सम्मान एवं गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया. अनुमंडल का मुख्य समारोह ललित कर्पूरी स्टेडियम में आयोजित किया गया. यहां अनुमंडल की पहली महिला एसडीएम टोनी कुमारी ने विधिवत झंडारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. इस दौरान भव्य परेड और छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए.

एसडीएम ने कई स्थानों पर किया ध्वजारोहण

स्टेडियम में मुख्य समारोह के अलावा एसडीएम टोनी कुमारी ने अनुमंडल कार्यालय, अपने आवासीय परिसर तथा महादलित बस्ती में भी ध्वजारोहण किया और स्थानीय लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.

न्यायालय, कार्यालयों और थानों में शान से लहराया तिरंगा

अनुमंडल के विभिन्न प्रशासनिक, न्यायिक और पुलिस परिसरों में निर्धारित समय पर तिरंगा फहराया गया:

  • न्यायालय व निबंधन कार्यालय: व्यवहार न्यायालय में एडीजे पंकज कुमार दीक्षित, रजिस्ट्री ऑफिस में रजिस्ट्रार प्रणव शेखर तथा अधिवक्ता संघ में अरविंद वर्मा और सुधा गुप्ता ने संयुक्त रूप से झंडा फहराया.
  • जेल व नगर परिषद: उपकारा में जेल अधीक्षक राकेश कुमार तथा नगर परिषद कार्यालय में मुख्य पार्षद बबीता शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी.
  • प्रखंड व अंचल कार्यालय: प्रखंड कार्यालय में उपप्रमुख स्नेहलता देवी, अंचल कार्यालय में सीओ प्रशांत कुमार झा, कृषि कार्यालय में बीएओ अरुण कुमार तथा बीआरसी में बीईओ प्रवीण प्रभाकर ने झंडोत्तोलन किया.
  • थाना व इंस्पेक्टर कार्यालय: झंझारपुर थाने में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कार्यालय में राजकपूर कुशवाहा, भैरवस्थान थाने में सत्येंद्र तिवारी तथा अररिया संग्राम थाने में थानाध्यक्ष अर्पण कुमार ने तिरंगा फहराया.

सभी जगहों पर अधिकारियों एवं कर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया.


ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक उत्सव: कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्यों से बांधा समां


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >