झंझारपुर: मधेपुर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित, जारी हुआ शैक्षणिक कैलेंडर

मधेपुर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में नवप्रवेशित प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन-सह-शैक्षणिक सत्र में शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया गया. अतिथियों ने शिक्षकों को अनुशासन, समर्पण और नैतिक मूल्यों पर जोर देने का आह्वान किया.

Jhanjharpur College Orientation: मधेपुर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के नवप्रवेशित प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए ओरिएंटेशन-सह-शैक्षणिक सत्र का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अंचलाधिकारी नीतीश कुमार, अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल और प्राचार्य डॉ. सैफुल्लाह खान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद कुरआन तिलावत और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई.

अतिथियों का मिथिला की परंपरा के अनुसार हुआ स्वागत

मिथिला की परंपरा के अनुसार अतिथियों को पाग, चादर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. प्राचार्य डॉ. सैफुल्लाह खान ने अनुशासन, समर्पण और नैतिक मूल्यों पर जोर देते हुए प्रशिक्षुओं को सक्षम शिक्षक बनने की प्रेरणा दी. वहीं सहायक प्राध्यापक डॉ. सुशील कुमार राय ने गत वर्ष का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.

जारी हुआ शैक्षणिक कैलेंडर, नियमों और क्रेडिट सिस्टम की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान व्याख्याता रीना कुमारी ने शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया. इसके बाद प्राध्यापकों ने छात्र कल्याण, शोध, समय-सारिणी, क्रेडिट प्रणाली और मूल्यांकन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी. अंचलाधिकारी नीतीश कुमार ने गुणवत्तापूर्ण और छात्र-केंद्रित शिक्षा पर बल दिया.

शिक्षक राष्ट्र निर्माता, सत्यनिष्ठा का करें पालन: सत्यनारायण अग्रवाल

सीनेट सदस्य सह महाविद्यालय के अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं, उन्हें सत्यनिष्ठा और व्यावसायिक उत्तरदायित्व का पालन करना चाहिए. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

ये भी पढ़ें: मधुबनी: पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, 2011 की जनगणना के आधार पर होगा नए सिरे से परिसीमन



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >