मधुबनी: झंझारपुर के डॉन बॉस्को कॉन्वेंट स्कूल में अंतर सदन शास्त्रार्थ और वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता छात्रों को सम्मानित किया गया. विद्यालय के प्राचार्य मुकेश मिश्रा ने सभी विजेता और उपविजेता टीमों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया.
विद्यालय में 13 अगस्त को अंतर सदन शास्त्रार्थ प्रतियोगिता और 14 अगस्त को वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी. प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किये.
शास्त्रार्थ प्रतियोगिता में छात्रों ने रखे तर्क
शास्त्रार्थ प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं और नौवीं के छात्र-छात्राओं के चार ग्रुप बनाये गये थे. पहले ग्रुप का विषय भारतीय सभ्यता, दूसरे ग्रुप का विषय परीक्षा से बेहतर परियोजना, तीसरे ग्रुप का विषय आरक्षण और चौथे ग्रुप का विषय NEET पेपर लीक धरना था.
बच्चों ने सभी विषयों पर पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रभावी ढंग से रखे.
पहले ग्रुप में प्रज्ञा कुमारी, खुशी कुमारी और ऋचा कुमारी की टीम विजेता रही, जबकि सोनू कुमार, राज शेखर और अन्या वीरेंद्र यादव की टीम उपविजेता रही.
दूसरे ग्रुप में प्राची मरांडी, रक्षा रानी और संजेश मनी की टीम विजेता तथा गुन्नर सिंह, प्रिंस कुमार और वैभव झा की टीम उपविजेता रही.
तीसरे ग्रुप में निकिता ठाकुर और कृतिका कोविद की टीम विजेता, जबकि सिद्धि प्रिया और वंश झा की टीम उपविजेता रही. चौथे ग्रुप में प्रियल और अभिनव कुमार की टीम विजेता तथा प्रिया कुमारी और सोनाक्षी कुमारी की टीम उपविजेता रही.
AI और ऑनलाइन लर्निंग पर भी हुई चर्चा
वाद-विवाद प्रतियोगिता में समसामयिक और विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई. इसमें ‘क्या रोबोट शिक्षकों को रिप्लेस कर सकते हैं’, ‘AI मददगार है या हानिकारक’, ‘ऑनलाइन लर्निंग लाभदायक है’ और ‘क्या विद्यार्थियों को फाइनेंस की जानकारी देनी चाहिए’ जैसे विषय शामिल थे.
छात्र-छात्राओं ने इन विषयों पर अपने विचार और तर्क प्रस्तुत किये.
प्रतियोगिताओं से निखरती है प्रतिभा
मुख्य प्रबंध निदेशक मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक आदित्य आनंद और प्राचार्य मुकेश मिश्रा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उनमें अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का आत्मविश्वास विकसित होता है.
यह भी पढ़ें
11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने पावर सब स्टेशन घेरा
