वाट्सन स्कूल के एनसीसी कैडेट राजीव ने बढ़ाया मान, ऑल इंडिया शूटिंग के लिए चयनित

वाट्सन स्कूल के एनसीसी कैडेट राजीव कुमार ने अपनी निशानेबाजी से बिहार-झारखंड की टीम में जगह बनाई है. तमिलनाडु के त्रिची में होने वाली अखिल भारतीय निशानेबाजी प्रतियोगिता कैंप के लिए उनका चयन हुआ है.

Madhubani NCC Shooter: शहर स्थित वाट्सन स्कूल के एनसीसी कैडेट राजीव कुमार ने अपनी निशानेबाजी से जिले का नाम रोशन किया है. आइडीएसएससी (IDSSC) के लिए राजीव ने मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और पटना में लगे विभिन्न एनसीसी शिविरों में शानदार प्रदर्शन कर अधिकारियों का दिल जीत लिया.

बिहार-झारखंड की 10 सदस्यीय टीम में जूनियर डिवीजन के इकलौते कैडेट

तमिलनाडु के त्रिची में आयोजित अखिल भारतीय निशानेबाजी प्रतियोगिता कैंप के लिए बिहार एवं झारखंड एनसीसी निदेशालय की 10 सदस्यीय टीम चुनी गई है. इसमें राजीव कुमार जूनियर डिवीजन के एकमात्र कैडेट के रूप में चयनित हुए हैं. वे 21 जुलाई से 3 अगस्त तक त्रिची में आयोजित कैंप में ओपन साइट प्रोन शूटिंग में हिस्सा ले रहे हैं.

साधारण परिवार से निकलकर हासिल किया बड़ा मुकाम

राजीव राघोपुर बलाट निवासी जवाहर शर्मा के पुत्र हैं. उनके पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं और मां रीता कुमारी गांव में रहकर बच्चों की देखभाल करती हैं. वाट्सन स्कूल के छात्र राजीव पढ़ाई के साथ-साथ सैन्य विज्ञान की ओर आकर्षित हुए. राजीव की इस शानदार सफलता पर 34 बिहार एनसीसी बटालियन के सीओ कर्नल कुसुमाकर झा, ले. कर्नल प्रकाश कुमार सिंह, फर्स्ट अफसर एसएनके शर्मा और शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है.

ये भी पढ़ें: मधुबनी: 'सहयोग पोर्टल' के आवेदनों की समीक्षा, लापरवाही पर कड़ी चेतावनी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >