नैंसी हत्याकांड का तार सहरसा व सुपौल से जुड़ा, एक गिरफ्तार

एसआइटी जांच शुरू जांच टीम के अधिकारी ने करीबी से सहरसा में की पूछताछ एसपी ने किया गांव का दौरा नैंसी हत्याकांड की बारीकी से हो रही हर पहलू की जांच मधुबनी/ सुपौल/सहरसा : नैंसी हत्याकांड को लेकर एसआइटी ने जांच शुरू कर दी है. जांच में हर उस पहलू को खंगाला जा रहा है, […]

एसआइटी जांच शुरू

जांच टीम के अधिकारी ने करीबी से सहरसा में की पूछताछ
एसपी ने किया गांव का दौरा
नैंसी हत्याकांड की बारीकी से हो रही हर पहलू की जांच
मधुबनी/ सुपौल/सहरसा : नैंसी हत्याकांड को लेकर एसआइटी ने जांच शुरू कर दी है. जांच में हर उस पहलू को खंगाला जा रहा है, जिससे पुलिस को नैंसी की हत्या होने की आशंका लग रही है. मामले में एक करीबी परिचित से सहरसा में दो घंटे तक पूछताछ की गयी. पुलिस को जांच में कई अहम सुराग मिले हैं. जल्द ही मामले की गुत्थी सुलझा ली जायेगी.
नैंसी हत्याकांड का…
चर्चा है िक सुपौल से इस मामले में एक युवक को िगरफ्तार िकया गया है. शुक्रवार को जांच की शुरुआत करते हुए एक टीम नैंसी के घर पर पहुंची, तो दूसरी टीम में पुलिस के अधिकारी सहरसा तक गये. बताया जा रहा है कि परिवार के करीबी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार सहरसा में एक करीबी परिचित से दो घंटे तक पूछताछ की गयी. वहीं एसपी दीपक बरनवाल भी शुक्रवार को अंधरामठ गांव पहुंचे. परिजन से नैंसी की हत्या को लेकर जानकारी ली. एसपी दीपक बरनवाल ने नैंसी के बारे में भी व्यापक तौर पर पूछताछ की. इस दौरान वह नैंसी के गायब हुए स्थल व शव मिलनेवाले स्थल पर गये. गांव के लोगों से भी पूछताछ की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >