एलपीसी की वजह से िजले में धान खरीद शुरू नहीं

मधुबनी : एलपीसी के फेर में किसानों की धान खरीद नहीं हो पा रही है. किसान धान अपने खलिहान में रख कर रोज एलपीसी बनाने के लिये कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. पर ना तो एलपीसी बन रहा है और ना ही किसानों का धान बिक रहा है. दूसरी ओर सरकार द्वारा धान खरीद […]

मधुबनी : एलपीसी के फेर में किसानों की धान खरीद नहीं हो पा रही है. किसान धान अपने खलिहान में रख कर रोज एलपीसी बनाने के लिये कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. पर ना तो एलपीसी बन रहा है और ना ही किसानों का धान बिक रहा है. दूसरी ओर सरकार द्वारा धान खरीद का समय शुरू होने के बाद भी अब तक धान खरीद नहीं हो सका है.

सरकार द्वारा धान खरीद के लिए एक दिसंबर से समय निर्धारित किया गया था. रविवार तक किसी भी पैक्सों के द्वारा धान खरीद का काम शुरू नहीं किया हो सका. सहकारिता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस बार धान बेचने के लिए किसान को ऑन लाइन आवेदन करना है. धान बेचने के समय किसान को एलपीसी या नया इस साल का रसीद देना अनिवार्य किया गया है. जिस कारण किसानों को परेशानी हो रही है. किसान अवधेश झा ने बताया कि वे चार भाई है. पैतृक खेत है. तीन भाई बाहर काम करते हैं. ऐसे में किस प्रकार से उनका एलपीसी बनेगा. धान खलिहान में पड़ा हुआ है. जब तक एलपीसी बनेगा तब तक धान बर्बाद हो जायेगा.

पैक्स अध्यक्ष दीनानाथ झा ने बताया कि सरकार बार- बार नियम में परिवर्तन कर रही है. जिस कारण किसानों को परेशानी बढ़ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >