मधुबनी : राज्य स्वास्थ्य कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ फुलेश्वर झा ने मंगलवार की रात सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. डाॅ झा ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में आपात कालीन सेवा व प्रसव कक्ष में चिकित्सक मौजूद थे. निरीक्षण के क्रम में विभिन्न वार्डों में बेड, विद्युत व्यवस्था शौचालय आदि को और बेहतर करने का निर्देश डीएस को दिया.
इसके अलावा अस्पताल में बागवानी को और बेहतर बनाने का भी निर्देश डीएस व अस्पताल प्रबंधक को दिया. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा संस्थानों में आने वाले मरीजों को हर सुविधा देने के लिए कृत संकल्पित है. इस अवसर पर डीएस डा. एएन प्रसाद, स्वास्थ्य प्रबंधक ए मजीद के अलावा कई कर्मी उपस्थित रहे.
