महिलाएं आर्थिक रुप से हो रहीं कमजोर

मधुबनी : महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और प्रशासनिक विफलता को लेकर बिहार महिला समाज जिला कमिटी का बैठक राज श्री किरण की अध्यक्षता में हुआ. बैठक को संबोधित करते हुए बिहार महिला समाज के कार्यकारी राज्याध्यक्ष निवेदिता झा ने कहा कि केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी के हाथों गिरवी है. नोट बंदी का फैसला को […]

मधुबनी : महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और प्रशासनिक विफलता को लेकर बिहार महिला समाज जिला कमिटी का बैठक राज श्री किरण की अध्यक्षता में हुआ. बैठक को संबोधित करते हुए बिहार महिला समाज के कार्यकारी राज्याध्यक्ष निवेदिता झा ने कहा कि केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी के हाथों गिरवी है. नोट बंदी का फैसला को वापस लेने के लिए हमारे संगठन चरणबद्ध आंदोलन करेगी. इस अवसर पर राज श्री किरण ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के नाम पर शोषण कर रही है.

जिस कारण महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर हो रही है. महिलाओं के लिए चलाये जा रहे योजना में भ्रष्टाचार व्याप्त है. जनवरी में संगठन का जिला सम्मेलन करने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में श्रीमती शांति देवी, रूणा देवी, प्रतिमा देवी, उमा देवी, सुन्नर देवी, उषा देवी, रजिना खातून, संपत्ति देवी, बच्ची देवी ने भी संबोधित किया.

बिहार महिला समाज जिला कमिटी की बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >