शिक्षक नेताओं पर दर्ज मुकदमा वापस हो

धरना कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक नेता व शिक्षक मधुबनी : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई के द्वारा विभिन्न मांगों के समर्थन में सोमवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. राज्य संघ के आह्वान पर आयोजित धरना की अध्यक्षता संघ के जिला उपाध्यक्ष मो. अहमद हुसैन ने किया. संचालन संघ के जिला प्रवक्ता […]

धरना कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक नेता व शिक्षक

मधुबनी : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई के द्वारा विभिन्न मांगों के समर्थन में सोमवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. राज्य संघ के आह्वान पर आयोजित धरना की अध्यक्षता संघ के जिला उपाध्यक्ष मो. अहमद हुसैन ने किया. संचालन संघ के जिला प्रवक्ता अंकलित कुमार झा ने किया. धरना को संबोधित करते प्रदेश सचिव धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि विभाग के पदाधिकारियों के तानाशाही रवैये के खिलाफ आवाज उठाने पर जिलाध्यक्ष राजू यादव एवं प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी के उपर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है जो अत्यंत ही खेदजनक है.
वक्ताओं ने कहा कि संघ के पदाधिकारी पर दर्ज बाबूबरही थाना कांड संख्या 182‍/16 एवं नगर थाना कांड संख्या 374/16 के संबंध में उक्त दोनों ही मामले को समाप्त करने का निर्देश डीएम ने दिया था. पर विभागीय लापरवाही के कारण इन मामलों का निष्पादन आज तक नहीं हो पाया है. धरना में शिक्षकों ने कहा कि मामले वापस नहीं लिए जाने पर शिक्षक अनिश्चित कालीन अनशन कार्यक्रम को बाध्य होंगे. धरना को संबोधित करते जिलाध्यक्ष राजू यादव एवं प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी ने कहा कि समान कार्य के बदले समान वेतन की हमारा संवैधानिक अधिकार है और हम इसे लेकर रहेंगे. कोषाध्यक्ष मोहन कुमार मिश्र एवं जिला प्रवक्ता अंकलित कुमार झा ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षक नेताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज करना बंद करें.
अन्यथा शिक्षक सड़क पर उतर कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. धरना कार्यक्रम को अहमद हुसैन, गीता कुमारी, मशकुर आलम, देवानंद झा, ओम प्रकाश यादव, विरेंद्र कुमार यादव, रघुवंश ठाकुर, विनोद यादव, शंभू नाथ सिंह, नवीन सिंह, मो. वारिस, जयप्रकाश, रंजीत कुमार सहित कई नेताओं ने संबोधित किया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >