काम नहीं करनेवाले डॉक्टर निलंबित

निर्देश. बिना सूचना छुट्टी पर रहनेवालों पर होगी कड़ी कार्रवाई प्रधान सचिव ने सिविल सर्जन से मांगी लापरवाह चिकित्सकों की सूची मधुबनी : योगदान के बाद भी भी प्रभार ग्रहण नहीं करने वाले चिकित्सक बर्खास्त किये जायेंगे. साथ ही पदस्थापित होने के बाद योगदान के पश्चात अनधिकृत रूप से अनुपस्थित चिकित्सकों पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई […]

निर्देश. बिना सूचना छुट्टी पर रहनेवालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधान सचिव ने सिविल सर्जन से मांगी लापरवाह चिकित्सकों की सूची
मधुबनी : योगदान के बाद भी भी प्रभार ग्रहण नहीं करने वाले चिकित्सक बर्खास्त किये जायेंगे. साथ ही पदस्थापित होने के बाद योगदान के पश्चात अनधिकृत रूप से अनुपस्थित चिकित्सकों पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी. जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की जल्द ही प्रतिनियुक्ति होगी. उक्त बातें स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन ने बुधवार देर संध्या सदर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कहा. ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री के निश्चय यात्रा के दौरान दो दिवसीय कार्यक्रम दौरे पर आये थे. श्री महाजन ने सदर अस्पताल के महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, बच्चा वार्ड, नशा मुक्ति केंद्र, ओपीडी, निबंधन केंद्र,
दवा वितरण केंद्र समेत कई वार्डों का निरीक्षण किया. सदर अस्पताल के साफ सफाई को देखकर प्रधान सचिव प्रसन्न दिखे. सीएस डाॅ अमर नाथ झा ने प्रधान सचिव को चिकित्सकों,स्टॉफ नर्सों की कमी का जिक्र किया. जिसके बाद प्रधान सचिव ने कहा कि जिले में जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जायेगी. सिविल सर्जन डा. झा ने सचिव को सदर अस्पताल में पांच चिकित्सकों जिन्होंने योगदान देने के बाद भी पदभार नहीं लिये जाने की जानकारी दी. जिसके जवाब में प्रधान सचिव ने उन्हें बर्खास्त करने की बात कही तथा 8 चिकित्सक जो योगदान के बाद अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं इनके उपर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश प्रधान सचिव द्वारा दिया गया.
इन चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई. जिले के ऐसे डॉक्टर जो योगदान के बाद बिना सूचना के छुट्टी पर हैं उनके उपर भी आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. बताया जा रहा है कि कई चिकि त्सक ऐसे हैं जो फरवरी माह से ही बिना सूचना छुट्टी पर हैं. इसमें डाॅ राजेश द्विवेदी, डाॅ जनस्सुन आरा, डाॅ कन्हैया सिंह, डाॅ ओम प्रकाश झा, डाॅ मीता दत्ता, डाॅ अभिजीत कुमार, डाॅ संजीव कुमार छपड़िया, डाॅ सुप्रिया कुमारी शामिल हैं. उक्त आठों चिकित्सक योगदान के बाद अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित है.
प्रधान सचिव ने अस्पताल का किया निरीक्षण
जिले में चिकित्सकों के 308 पद स्वीकृत
जिले में नियमित चिकित्सकों का 308 पद स्वीकृत है. जिसके एवज में जिले में मात्र 81 चिकित्सक ही नियुक्त है. सदर अस्पताल में 60 चिकित्सकों का स्वीकृत है. जिसके एवज में 12 चिकित्सकों से काम लिया जा रहा है. जिसमें महज 34 चिकित्सक ही प्रतिनियुक्त है. समीक्षा बैठक में भी प्रधान सचिव ने डीएम गिरिवर दयाल सिंह को निर्देश दिया कि संविक्षा पर वाक-इन इंटरव्यू के द्वारा अनुबंध पर चिकित्सकों की नियुक्ति शीघ्र करें. ताकि चिकित्सकों की कमी झेल रहे जिला को चिकित्सक उपलब्ध हो सके. इसके अलावा जिले आयुष चिकित्सकों का 74 पद स्वीकृत है. जिसके एवज में 58 आयुष चिकित्सक कार्यरत हैं.
इन चिकित्सकों की होगी बरखास्तगी
नाम पदस्थापन योगदान की तिथि
डाॅ मेराज असरफ सदर अस्पताल मधुबनी 02.05.2016
डाॅ धीरज कुमार अंबस्ठ सदर अस्पताल मधुबनी 09.06.2016
डाॅ हिमांशु शेखर झा सदर अस्पताल मधुबनी 21.07.2016
डाॅ मोहन कुमार अनु. अस्पताल झंझारपुर 04.07.2016
डाॅ रंजना प्रसाद अनु. अस्पताल फुलपरास 20.07.2016
दो चिकित्सकों की रद्द होगी प्रतिनियुक्ति
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खजौली की डाॅ प्रेमलता व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबूबरही के डाॅ प्रभात कुमार को जिला से अन्य जिला में प्रतिनियुक्ति किया गया है. जिनकी प्रतिनियुक्ति रद्द करने की बात प्रधान सचिव ने कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >