घोघरडीहा : नोटबंदी के सातवें दिन बुधवार को भी प्रखंड मुख्यालय स्थित तीन बैंको के एटीएम मशीन काम करना शुरू नहीं किया है. वहीं विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों में पांच सौ एवं एक हजार रुपये का नोट बदलने एवं जमा करने के लिए बुधवार को भी बैंकों में भीड़ उमड़ी रही. भीड़ का आलम यह रहा कि भारतीय स्टेट बैंक,सेंट्रल बैंक व इलाहाबाद बैंक के कैश काउंटर से शुरु हुए बैंक उपभोक्ताओं की कतार सड़क तक लगी थी. हालांकि उक्त बैंकों के अलावा अपेक्षाकृत उतर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में भीड़ कम देखी गई.
घोघरडीहा बाजार में तीन बैंकों के एटीएम मशीन अभी भी काम करना शुरु नहीं किया है. लोग बैंक एटीएम के पास जाकर निराश होकर लौटने को विवश है. प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न बैकों के सामने घंटो कतार में लगे बैंक उपभोक्ताओं को होने वाली कठिनाईयों को देखते हुए नि:शुल्क ग्लुकोज पानी व फल का काउंटर लगाया गया है. स्थानीय बाजार के युवा व्यवसायियों ने घोघरडीहा बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा परिसर स्थित कतार में लगे बैंक ग्राहकों के लिए नि:शुल्क ग्लुकोज पानी एवं केला की व्यवस्था कर राहत देने का काम किया है. वहीं दो युवक द्वारा कतार में लोगों तक पानी पहुंचाया जाता रहा .
