पहला कार्यक्रम लखनौर की लौफा पंचायत में
लेंगे हर घर नल कार्यक्रम का जायजा
चेतना सभा वाट्सन स्कूल परिसर में, मंच तैयार
मधुबनी : सीएम नीतीश कुमार के निश्चय यात्रा में जिला आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. सौराठ में हेलीपैड बन कर तैयार है. तो वाट्सन स्कूल में चेतना सभा के लिये मंच व परिसर में भी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इधर डीआरसीसी भवन भी पूरी तरह सज धज कर तैयार है. डीआरसीसी भवन तक आने वाली सड़क भी रातों रात बन गया है. इधर प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा हर स्थल की मॉनीटरिंग व निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया जा रहा है.
एसपी दीपक बरनवाल ने चेतना सभा स्थल का निरीक्षण किया.
डीआरसीसी भवन में दिखेगा मिथिला पेंटिंग मिथिलांचल की पहचान मिथिला पेंटिंग नव निर्मित डीआरसीसी भवन में भी दिखेगी. डीआरसीसी भवन के अंदर पूरे दिवाल पर मिथिला पेंटिंग बनायी जा रही है. कुछ बन कर तैयार हो गया है तो कुछ अंतिम चरण में है. परिसर का फूल बगीचा भी बन कर तैयार है. माली (कर्मी ) फूल के पौधों में पानी देकर उसे तरोताजा करने की कोशिश में जुटा था. इधर सोमवार को ही बने सड़क की सफाई व उजले रंग से जगह जगह विभिन्न चिह्न भी बनाये जा चुके है. जो कुछ कमी है उसे पूरा करने की अंतिम तैयारी की जा रही थी.
बोर्ड से उखड़ गया है अक्षर
एक ओर जमकर तैयारी चल रही है तो दूसरी ओर हाल ही में डीआरसीसी भवन में लगाये गये बोर्ड से अक्षर ही उखड़ चुका है. जिसे ठीक करने की पहल होती नहीं दिखी.
एसपी ने किया सभा स्थल का निरीक्षण एसपी दीपक बरनवाल ने वाट्सन स्कूल परिसर में आयोजित होने वाली सीएम नीतीश कुमार के चेतना सभा स्थल की तैयारी का जायजा लिया व सुरक्षा को लेकर कई आवश्यक निर्देश भी कर्मियों को दिये. इस दौरान डी घेरा की सुरक्षा को लेकर विशेष निरीक्षण किया. वहीं मंच का भी विशेष रूप से निरीक्षण किया. एसपी दीपक बरनवाल ने मंच व सुरक्षा घेरा बना रहे कर्मियों को बांस बल्ला सही तरीके से व मजबूती से लगाने का निर्देश दिया.
सर्किट हाउस में सुरक्षा के इंतजाम
सीएम के आगमन को लेकर सर्किट हाउस की हर कमी को दूर कर दिया गया है. सोमवार की रात भर में तकनीकी रूप से खराब पड़े एसी, व अन्य बिजली उपकरण व अन्य सामान को भी ठीक कर दिया गया है.
बाहर से मंगाये गये पुलिस के जवान सीएम आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर जिला पुलिस बल के अतिरिक्त बाहर से भी पुलिस के जवान मंगाये गये हैं. ये जवान मंगलवार से ही आने लगे थे. सुबह से ही विभिन्न ट्रेन से महिला व पुरुष पुलिस बलों के आने का सिलसिला जारी होने लगा था. पूरा स्टेशन परिसर पुलिस जवानों से खचाखच भरा था.
सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
डीआरसीसी भवन में हो रही मिथिला पेंटिंग
सीएम के आगमन का मिनट – टू – मिनट कार्यक्रम
10 : 00 बजे अतिथि गृह से सड़क मार्ग होते हुए मधुबनी हवाई अड्डा जायेंगे.
10 : 10 बजे हवाई अड्डा से हेलीकॉप्टर द्वारा लखनौर प्रखंड के धारावती प्लस टू उच्च विद्यालय के लिए प्रस्थान
10 : 30 बजे लखनौर की लौफा पंचायत में हर घर नल का पंचायत सरकार भवन एवं जीविका द्वारा आयोजित कार्यक्रम का निरीक्षण
11 : 20 बजे कार्यक्रम स्थल से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान
11 : 30 बजे झंझारपुर में ग्लेबर सेनीटेशन पार्क का निरीक्षण इसके बाद झंझारपुर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय का निरीक्षण
12 : 01 बजे झंझारपुर से सड़क मार्ग द्वारा ललित कर्पूरी स्टेडियम, झंझारपुर में बने हेलीपैड के लिये प्रस्थान
12 : 05 बजे ललित कर्पूरी स्टेडियम से हेलीकाप्टर से सौराठ संस्कृत उच्च विद्यालय के लिये प्रस्थान
12 : 15 बजे संस्कृत उच्च विद्यालय में आगमन एवं जगतपुर गांव के निबंधन एवं परामर्श केंद्र के लिये प्रस्थान एवं केंद्र का निरीक्षण
1 : 05 बजे जगतपुर से अतिथिगृह के लिए प्रस्थान
2 : 25 अतिथि गृह से वाट्सन स्कूल के लिए चेतना सभा कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान
4 : 00 बजे वाट्सन स्कूल से अतिथिगृह के लिए प्रस्थान
5 : 00 डीआरडीए में अधिकारियों के साथ बैठक
7 : 00 बजे दरभंगा के लिए प्रस्थान
डाकघर में पैसे की किल्लत, नहीं मिल रही सुविधा
