खजौली : भारतीय स्टेट बैंक शाखा खजौली में 500 व 1000 रुपये के प्रतिबंधित नोट बदलवाने के लिए तीसरे दिन भी बैंक, डाकघरों एवं सेंट्रल बैंक, ग्रामीण बैंकों में ग्राहकों की भारी भीड़ रही है.
वहीं शनिवार को एटीएम के पुन: संचालन से लोगों को रुपया निकासी को लेकर लंबी कतार थी. वहीं भारतीय स्टेट बैंक में अलग से एक काउंटर खोलकर प्रतिबंधित नोट को एक्सचेंज किया गया. वहीं दो काउंटर जमा करवाने के लिए खोला गया है. स्टेट बैंक के एफओ सुनील कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दिन बैंक खुलने से थोड़ा बहुत दिक्कत का समना करना पड़ा था लेकिन दूसरे व तीसरे दिन नोट एक्सचेंज में 100 रुपये की नोट शाखा को उपलब्ध कराने से ग्राहकों को संध्याकाल तक एक्सचेंज किया.
