होटल में भी हुई परेशानी

खाजेडीह : प्रधानमंत्री के बाद पांच सौ एवं हजार के नोट बंद होने की खबर मंगलवार रात से ही लोगो में आग की तरह फैल गया जानकारी मिलते ही शहर में रहने वाले लोग दूर दराज एवं गांव के सभी शुभचिंतक को फोन से इसकी जानकारी देना प्रारंभ कर दिया. सुबह होते ही इसकी जानकारी […]

खाजेडीह : प्रधानमंत्री के बाद पांच सौ एवं हजार के नोट बंद होने की खबर मंगलवार रात से ही लोगो में आग की तरह फैल गया जानकारी मिलते ही शहर में रहने वाले लोग दूर दराज एवं गांव के सभी शुभचिंतक को फोन से इसकी जानकारी देना प्रारंभ कर दिया. सुबह होते ही इसकी जानकारी गांवों में भी लगभग सभी जगह फैल गया . लोग नफा-नुकसान की चर्चा चाय दुकान से लेकर चौक चौराहे पर प्रारंभ कर दिया पांच सौ एवं हजार रुपये के नोट बंद होते ही लदनिया प्रखंड क्षेत्र मे मौजूद दोनो पेट्रोल पंप पर 500 का पेट्रोल, डीजल एवं मोबिल लेने के लिए लोग बाध्य हुए.

कुलदीप पेट्रोल पंप पद्मा पर उक्त आशय से संबंधित सूचना प्रकाशित कर दिया गया . जबकि नारायणी पेट्रो सर्विस सेंटर लदनिया में भी इस नियम को अपनाया गया. पूछे जाने पर व्यवस्थापक ने बताया कि छुट्टे के अभाव एवं बैंक बंद होने के कारण इस तरह की व्यवस्था की गई है . पांच सौ एवं हजार रुपये के नोट बंद होते ही लोगो को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी है.
महुलिया निवासी जय प्रकाश साह ने बताया कि बेटी की शादी के लिए कपड़े खरीदने थे लेकिन पांच सौ एवं हजार रुपये के नोट बंद होने के कारण इस कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा. महेश प्रसाद साह इस बात को लेकर काफी चिंतित दिखे कि भतीजे को पेसमेकर लगवाने के लिए जो पैसे की व्यवस्था की गई है . वह पांच सौ एवं हजार रुपये के नोट है. मंगलवार को तबीयत खराब होने के बाद अजीत कुमार साह को मंगरौनी हार्ट हास्पिटल में भर्ती कराया गया है . इस तरह छोटी मोटी जरूरत से लेकर बड़ी जरूरत पूरी करने के लिए लोगो में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >