कोर्ट में महिला के साथ मारपीट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Aug 2016 6:34 AM

विज्ञापन

मधुबनी : व्यवहार न्यायालय के गेट न. 2 पर उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया. जब कोर्ट आ रही एक महिला के साथ कुछ महिला एवं पुरुष ने मारपीट करना शुरू कर दिया. हालांकि तत्काल गेट न. 2 पर तैनात सिपाही द्वारा उस महिला को नजारत में लाया गया. जहां महिला ने अपना […]

विज्ञापन

मधुबनी : व्यवहार न्यायालय के गेट न. 2 पर उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया. जब कोर्ट आ रही एक महिला के साथ कुछ महिला एवं पुरुष ने मारपीट करना शुरू कर दिया. हालांकि तत्काल गेट न. 2 पर तैनात सिपाही द्वारा उस महिला को नजारत में लाया गया. जहां महिला ने अपना नाम हमिदा खातून बतायी. वह मधुबनी स्थित बड़ी बाजार की रहने वाली है. तो दूसरी महिला इलाहाबाद की रहने वाली समो खातून है. तत्काल नाजिर अतुलकांत मिश्र द्वारा थाना को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष युगेश चंद्रा ने दल बल के साथ कोर्ट परिसर पहुंच कर उक्त महिला को थाना ले गये.

क्या है मामला
बताया जा रहा है कि समो खातून के पुत्र जलाउद्दीन द्वारा रहिका प्रखंड के चंद्रसेन गांव की एक नाबालिग पर शादी का झांसा देकर अपहरण का आरोप लगाया था. नाबालिग कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज करवाने आयी थी. इसी सिलसिले में समो खातून न्यायालय पहुंच रही थी. उसी समय लड़की पक्ष के लोगों ने उससे मारपीट करने लगे.
दोनों पक्षों में सुलह
नगर थाना में पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच सुलह हो जाने के बाद इन महिलाओं को छोड़ दिया गया. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मारने वाली दूसरी महिला के माफीनामा व सुलह कर लेने के बाद छोड़ दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन