36 अप्रस्वीकृत निजी स्कूलों से मांगा स्पष्टीकरण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2016 5:52 AM

विज्ञापन

मधुबनी : डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान रामाश्रय प्रसाद ने जिले के खुटौना एवं लौकहा प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से अप्रस्वीकृत निजी स्कूल संचालित करने वाले 36 संचालकों से स्पष्टीकरण पूछा है. डीपीओ श्री प्रसाद ने इन संचालकों से संतोष जनक जबाव नहीं मिलने की स्थिति में विभागीय स्तर पर कार्रवाई करने की बात कही […]

विज्ञापन

मधुबनी : डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान रामाश्रय प्रसाद ने जिले के खुटौना एवं लौकहा प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से अप्रस्वीकृत निजी स्कूल संचालित करने वाले 36 संचालकों से स्पष्टीकरण पूछा है. डीपीओ श्री प्रसाद ने इन संचालकों से संतोष जनक जबाव नहीं मिलने की स्थिति में विभागीय स्तर पर कार्रवाई करने की बात कही है. एपीओ हुलास राम ने बताया कि इन स्कूल संचालकों से प्रस्वीकृति की दिशा में संतोष जनक उतर नहीं मिलने की स्थिति में विभागीय नियमानुकूल कार्रवाई की जायेगी.

मधुबनी जिला
नये बोर्ड के गठन के चार साल पूरे हो गये हैं. इन चार सालों में वार्ड पार्षदों ने क्षेत्र की जनता से किये वायदे को किस हद तक पूरा किया इसकी पड़ताल के लिये प्रभात खबर ने वार्ड में जाकर लोगों से जानकारी ली, उनकी समस्याएं सुनी. प्रभात खबर शहर के हर वार्ड की समस्या व उपलब्धि को लेकर वार्ड स्कैन कार्यक्रम चला रहा है. इस कड़ी में वार्ड चार का वार्ड स्कैन हमारे पाठकों के सामने हैं .
जमीन रहते नहीं बनी सड़क
लोहरसारी चौक पर लगा रहता है जाम
चार साल में मात्र दो योजनाएं ही स्वीकृत
मधुबनी : शहर के चार नंबर वार्ड के रहने वाले लोगों में से बहुतों को यह भी पता नहीं होगा कि लोहरसारी चौक से पानी टंकी तक पांच सौ पचीस फीट लंबी और पचीस फीट चौड़ी सड़क है. पर यह सौ फीसदी सही है. सरकारी रास्ता का जमीन रहते हुए भी रास्ता नहीं है. जिस कारण एक ओर जहां लोहरसारी चौक पर हमेशा ही जाम लगी रहती है वहीं इस मुहल्ला के करीब पचास परिवार को पानी को पार करके अपने घर में जाना पड़ता है. यदि यह सड़क बन जाये तो इस वार्ड के लोगों की बात कौन कहे, शहर के बहुत बड़ी आबादी को जाम से निजात मिल जायेगी. शहर मुख्यालय से बेनीपट्टी रहिका जाने वाली हर बस व वाहन वाया लोहरसारी आर के कॉलेज रोड होकर ही पास करती है. इस वार्ड के लोगों की हमेशा ही नप प्रशासन ने अनदेखी की है. चार साल में मात्र दो योजनाएं ही स्वीकृत की है. एसा नहीं कि इस वार्ड में काम ना हुआ हो, कई सड़कें बनी पर अन्य अन्य योजनाओं से. नप प्रशासन ने चार साल में एक सड़क 150 फिट की, दो चापाकल एवं 10 पैपर लाइट ही दिये हैं. जिसका इस वार्ड के लोगों और वार्ड पार्षद को मलाल है.
रात के अंधेरे में भरते हैं पानी : वार्ड के कई महिलाएं रात के अंधेरे में पानी भरने निकलती है. कारण यह है कि कई जगहों पर जहां चापाकल की आवश्यकता है वहां चापाकल ही नहीं है.
पानी से भरे रास्ते पर चलते लोग.
कई साल से पानी के बीच से चलने को मजबूर हैं लोग
वार्ड की उर्मीला देवी बताती है कि जब मुहल्ले के पुरूष काम पर चले जाते हैं तो महिलाएं रात के अंधेरे में पानी लेने निकलती है. रात में भरा पानी ही दिन में भी चलता है.
उर्मीला देवी, वार्ड निवासी
मो. अख्तर बताते हैं कि यदि चापाकल का इंतजाम नहीं हो पाता है तो प्रशासन कसेरा पोखर में सफाई करा कर घाट बना दे तो भी बहुत सहूलियत होगी.
मो. अख्तर , वार्ड निवासी
लोहरसारी चौक से पानी टंकी तक पक्की सड़क बना दे तो इस वार्ड के साथ साथ जिले में आने वाले हजारों लोगों की परेशानी दूर हो जायेगी. लोगों को पानी में होकर अपने घर जाना पड़ता है.
महेश ठाकुर , वार्ड निवासी
महिलाओं के लिए पानी की समस्या बड़ी है. बासी पानी ही सुबह में बच्चों को पिला कर स्कूल भेजना पड़ता है. पुरुष काम पर चले जाते हैं, तो चापाकल पर जाती है.
निलेश देवी, वार्ड निवासी
वार्ड चार आंकड़ों के आइने में
आबादी : 4500
परिवार की संख्या : 247
बीपीएल परिवार : 152
अंत्योदय : 16
मुख्य मुहल्ला : कसेरा पोखर, सैयद बख्श गंज ,लोहरसारी चौक, सर्वोदय कॉलोनी
चापाकल की संख्या : 22
खराब चापाकल : 3
वैपर लाईट : 17
खराब वैपर लाइट : 6
मध्य विद्यालय : 01
मकतब : 01
क्या कहते हैं वार्ड पार्षद
वार्ड पार्षद सुलेखा देवी बताती है कि नप प्रशासन ने इस वार्ड के साथ अनदेखी की है. चार साल में योजना की स्वीकृति देने में संवेदनहीनता का परिचय दिया है. जिस कारण वार्ड का काम बाधित रहा है.
सुलेखा देवी , वार्ड पार्षद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन