सड़क निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2016 5:50 AM

विज्ञापन

हाल मधेपुर प्रखंड में निर्माण होने वाली सड़क का मधेपुर : विभाग की उदासीनता कहें या ठेकेदार की मनमानी मधेपुर प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य का प्रारंभ विभाग के द्वारा निर्धारित की गयी. कार्य पूर्ण की तिथि के एक साल बाद व अनुरक्षण की तिथि में किया जाता है. […]

विज्ञापन

हाल मधेपुर प्रखंड में निर्माण होने वाली सड़क का

मधेपुर : विभाग की उदासीनता कहें या ठेकेदार की मनमानी मधेपुर प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य का प्रारंभ विभाग के द्वारा निर्धारित की गयी. कार्य पूर्ण की तिथि के एक साल बाद व अनुरक्षण की तिथि में किया जाता है. इतना ही नहीं अनुरक्षण की तिथि में शुरू किये गये सड़क निर्माण कार्य में कथित अनियमितता भी बरती जाती है .इसका ताजा उदाहरण प्रसाद गांव से खैरी गांव तक एक करोड़ 69 लाख 53 हजार की लागत से बनने वाली सड़क व भीमपुर कुर्सो से चन्दरहिया तक 86 लाख 72 हजार की लागत से बनने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का है.प्रसाद से खैरी गांव तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य कुछ दिन पूर्व शुरू किया गया है.
जबकि योजना स्थल पर लगाये गये बोर्ड के अनुरूप इस सड़क के निर्माण कार्य के शुरुआत की तिथि 30 सितंबर 2014 तथा कार्य समाप्ति की तिथि 29 सितंबर 2015 है. सड़क के अनुरक्षण की लागत 12 लाख 74 हजार व अनुरक्षण की तिथि 30 सितंबर 2015 से 29 सितंम्बर 2020 तक अंकित है. इसी तरह भीमपुर कुर्सो से चन्दरहिया तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़क निर्माण कार्य में योजना स्थल पर लगाये गये बोर्ड के अनुसार कार्य आरंभ की तिथि 15 अक्टूबर 2014 एवं कार्य पूर्ण की तिथि 14 अक्टूबर 2015 है. जबकि अनुरक्षण की लागत सात लाख सात हजार एवं अनुरक्षण की तिथि 15 अक्टूबर 2015 से 14 अक्टूबर 2020 अंकित है
.सडक निर्माण कार्य में कथित अनियमितता बरते जाने को लेकर प्रसाद गांव में जहां दस दिन पूर्व लोगों के द्वारा सड़क जाम किया गया.वही भीमपुर कुर्सो से चन्दरहिया गांव के सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाकर गांव के लोगों के द्वारा रविवार को निर्माण कार्य पर रोक लगा दी.इस दोनों सड़क निर्माण कार्य में लोगों के द्वारा लगाये गये अनियमितता के आरोप की जांच किये जाने की बात आर डब्ल्यू डी के सहायक अभियंता मनोज कुमार के द्वारा बतायी गयी.जबकि अनुरक्षण तिथि में शुरू कराये गये कार्य के बावत उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में विलंब होने पर प्राक्कलन की राशि में से ठेकेदार से पैनेल्टी काटा जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन