संस्कृत व संस्कृति देश की धरोहर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2016 4:08 AM

विज्ञापन

13वां श्याम वार्षिक महोत्सव भागवत कथा अमृत को देता अमरत्व दरभंगा : संस्कृत एवं संस्कृति इस देश की धरोहर है. इसे भूलकर हम सभी विनाश की ओर अग्रसर हो रहे हैं. बिहार एवं उत्तर प्रदेश के लोग अभी भी उस संस्कृति का निर्वहण कर रहे हैं. संस्कृत व संस्कृति को नहीं भूलनेवाले सदैव गौरवान्वित होते […]

विज्ञापन

13वां श्याम वार्षिक महोत्सव

भागवत कथा अमृत को देता अमरत्व
दरभंगा : संस्कृत एवं संस्कृति इस देश की धरोहर है. इसे भूलकर हम सभी विनाश की ओर अग्रसर हो रहे हैं. बिहार एवं उत्तर प्रदेश के लोग अभी भी उस संस्कृति का निर्वहण कर रहे हैं. संस्कृत व संस्कृति को नहीं भूलनेवाले सदैव गौरवान्वित होते रहेंगे. 13वें श्याम वार्षिक महोत्सव के अवसर पर श्याम उत्सव परिवार की ओर से संस्कृत विश्वविद्यालय खेल मैदान में प्रारंभ हुए श्रीमद‍् भागवत कथा उत्सव के पहले दिन कथा व्यास पंडित देवकी नंदन ठाकुर ने उक्त बातें कहीं.
कथा व्यास ने श्रीमद‍् भागवत के प्रथम श्लोक – सच्चिदानंद रूपाय…. की व्याख्या करते हुए बताया कि साधक वहीं है जो सत्यभाषी हो और चित्त जिसके वश में हो. इसी दौरान वर्षा शुरू होने पर उन्होंने बताया कि भागवत कथा शुरू होने पर सभी देवता वहां वास करते हैं. इंद्र भगवान अपनी उपस्थिति का अहसास करा रहे हैं. कथा व्यास ने बताया कि भगवान के मंदिर या कथा पंडाल में कभी भी खाली हाथ नहीं जाना चाहिए. कम से कम एक फूल जरूर ले लें, क्योंकि भागवत कथा अमृत को अमरत्व प्रदान करता है. उन्होंने आयोजन के िलए श्याम उत्सव परिवार को धन्यवाद दिया.
श्याम बाबा मंदिर से निकली कलश यात्रा
आज सुबह आठ बजे सैंकड़ों श्याम भक्तों ने बड़े वाहन पर श्याम बाबा की झांकी को सजाकर कलश शोभा यात्रा निकाली. शोभा यात्रा मशरफ बाजार, दरभंगा टावर, हसनचक, राज स्कूल होते हुए कथा स्थल तक पहुंचा. रास्तेभर श्याम भक्त जयकारे लगा रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन