अज्ञात अपराधियों ने स्कूटी में लगायी आग

मधुबनी. एक निजी वित्तीय संस्था में कार्यरत एक महिला के स्कूटी में बीते शनिवार की रात अज्ञात अपराधियों ने आग लगा दी. महिला ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला ने आवेदन में कहा गया है कि वह शंकर चौक के नजदीक पीएनबी कॉलोनी में रहती है. बीती रात अज्ञात लोगों ने उनके […]

मधुबनी. एक निजी वित्तीय संस्था में कार्यरत एक महिला के स्कूटी में बीते शनिवार की रात अज्ञात अपराधियों ने आग लगा दी. महिला ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला ने आवेदन में कहा गया है कि वह शंकर चौक के नजदीक पीएनबी कॉलोनी में रहती है. बीती रात अज्ञात लोगों ने उनके स्कूटी नंबर बीआर 06 एमी 2032 को उनके किराये के आवास में घुसकर मकान के परिसर में रखे स्कूटी को आग के हवाले कर दिया.

बगल के किरायेदार द्वार जलती स्कूटर को देख हल्ला करने पर उनके घर के लोगों की आंखे खुली व इसकी सूचना थाना को दी. पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >