मधुबनी : मला बीओपी के एसएसबी जवानों ने रविवार की अहले सुबह नाका गश्ती के दौरान पीलर संख्या 36 के समीप रिक्शा पर छह बोरी में लदा नेपाली शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. कमला बीओपी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि हेड कांस्टेबल मनोज कुमार के नेतृत्व में नाका गश्ती दल ड्यूटी कर रहे थे.
इसी बीच अंधेरे का लाभ उठाकर नेपाल के धनुषा जिले के मलनियां निवासी महेंद्र सदा तस्करी के नेपाली सौंपी शराब रिक्शा पर लादकर भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था. मौके पर तैनात जवानों ने उसे पकड़ लिया. श्री शर्मा ने बताया कि बरामद नेपाली शराब व रिक्शा सहित गिरफ्तार युवक को अग्रेतर कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय के हवाले कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि नाका गश्ती दल में जवान सरोज कुमार, श्याम लाल, उज्जवल प्रभाकर, नीतेश श्रीवास्तव, सकलेश्वर दास मौजूद थे.
