राजनगर में महिला से 50 हजार छीने

राजनगर : परिहारपुर – भगवानपुर मुख्यमार्ग पर स्टेट बैंक के एटीएम के निकट एक बाइक सवार एक महिला को पीछे से आकर नगद, पासबुक एवं मोबाइल रखे झोला छीन कर फरार हो गया. मिली जानकारी अनुसार बाबूबरही प्रखंड क्षेत्र के घंघौर निवासी रामशंकर राय के पत्नी पीएनबी राजनगर में 50 हजार रुपये निकाली. अपराधी पूर्व […]

राजनगर : परिहारपुर – भगवानपुर मुख्यमार्ग पर स्टेट बैंक के एटीएम के निकट एक बाइक सवार एक महिला को पीछे से आकर नगद, पासबुक एवं मोबाइल रखे झोला छीन कर फरार हो गया. मिली जानकारी अनुसार बाबूबरही प्रखंड क्षेत्र के घंघौर निवासी रामशंकर राय के पत्नी पीएनबी राजनगर में 50 हजार रुपये निकाली.

अपराधी पूर्व से ही महिला को उसी गांव का रहनेवाला बता कर निकासी का फार्म भरा और रुपये गिन कर महिला को दिया. साथ ही बैंक से बाहर आ कर बाइक से साथ चलने का आग्रह किया. महिला ने बाजार में कुछ कार्य बता कर बाद में जाने की बात बताई. कुछ देर के बाद महिला के पीछे से आ रहे अज्ञात अपराधी ने साइड से महिला के हाथ से झोला छीन लिया.

झोला में बैंक से निकासी रकम पचास हजार,पासबुक के साथ तीनहजार नकद निजी एवं मोबाइल रखी थी. अपराधी झोला लेकर पूरब दिशा भगवानपुर तरफ भाग निकले. थाना से पुलिस अवर निरीक्षक सुभाषचंद्र प्रसाद पीएनबी पहुंच घटना की जांच कर रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक बैंक कर्मी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >