मधेपुर : सांसद रामप्रीत मंडल व विधायक गुलजार देवी ने शनिवार को भेजा से भरगामा होते हुए झरबा गांव तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क में भरगामा गांव स्थित कोसी नदी पर आरसीसी पुल का शिलान्यास किया. पुल का निर्माण 19 करोड़ 50 लाख की लागत से होगा. यह उच्च स्तरीय पुल 315 मीटर की दूरी में बनेगा.
इस अवसर पर भरगामा गांव के मध्य विद्यालय परिसर में जदयू प्रखंड अध्यक्ष जीवछ झा की अध्यक्षता में एक समारोह का आयोजन किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि इस पुल के निर्माण से कोशी क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन आसान हो जाएगा.
उन्होंने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है़ विधायक गुलजार देवी ने कहा कि इस पुल का निर्माण होने से डुमरिया, झरबा, परताहा, बकुआ, बरहाड़ा सहित कई गांव के लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी. समारोह को जिप सदस्य मो़ जहांगीर, राजेश्वर चौपाल, सत्य नारायण अग्रवाल, हर्षपति झा, राजेश्वर चौपाल, इमामुद्दीन खां, किशोरी यादव, राधे यादव, लाल झा, कृष्ण कुमार झा, सत्यनारायण यादव, चंदेश्वर यादव, भूपेन यादव, संतोष सिंह, संतलाल मंडल, महेश प्रसाद मंडल, प्रिंस कुमार यादव, वीणा सिंह ने भी संबोधित किया.
