झंझारपुर : भैरवस्थान थाना के काको गांव में दो वर्ष पूर्व ब्याही एक विवाहिता की हत्या कर शव को जला देने का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर मृतका की मां ने अंधराठाढ़ी थाना के बिठौली गांव निवासी लक्ष्मण साह की पत्नी चन्द्रकला देवी ने पुलिस को आवेदन देकर मामला प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगायी है. जिसमें मृतका के पति शंभू साह एवं मृतका की सास उर्मिला देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी मृतका के पति शंभू साह को गिरफ्तार कर लिया़
थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने घटना के बाबत बताया कि मृतका रंजू देवी की मां चन्द्रकला देवी ने आवेदन में बताया है कि रविवार को उनकी पुत्री की तबियत खराब होने की जानकारी दी गई थी़ जिसमें बताया गया था कि मधुबनी सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है़ जब वे लोग मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचे तो वहां उनकी पुत्री ईलाजरत नहीं थी़ उसके बाद वे लोग काको आए. जहां जानकारी मिली कि उनकी पुत्री की मौत हो चुकी है और शव को जला दिया गया था़ मृतका की माता ने कहा है कि वर्ष 2015 में उनकी पुत्री की शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग एक भैंस की मांग कर रहे थे़ लाचारी दिखाने पर प्रताडि़त किया करते थे और इस बीच मौका पाकर उसकी हत्या कर दी.
