हड़ताल में शामिल नौ कर्मियों से जवाब तलब

मधुबनी : स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा उत्पन्न करने एवं उग्र रूप से हड़ताल में शामिल होने एवं स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा उत्पन्न करने के मामले में सीएस ने संबंधित कर्मियों से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. इनसे पूछा गया स्पष्टीकरण. जयंती कुमारी एएनएम पीएचसी बिस्फी, डा. हैदर अली, आयुष चिकित्सक […]

मधुबनी : स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा उत्पन्न करने एवं उग्र रूप से हड़ताल में शामिल होने एवं स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा उत्पन्न करने के मामले में सीएस ने संबंधित कर्मियों से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है.

इनसे पूछा गया स्पष्टीकरण. जयंती कुमारी एएनएम पीएचसी बिस्फी, डा. हैदर अली, आयुष चिकित्सक पीएचसी बिस्फी, सविता कुमारी एएनएम पीएचसी हरलाखी, सतीश तिवारी वीसीएम पीएचसी हरलाखी, डा. फिरदौश आयुष चिकित्सक पीएचसी झंझारपुर, पवन कुमार, आयुष चिकित्सक, पीएचसी झंझारपुर, सरफराज अंसारी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक पीएचसी झंझारपुर, श्रवण कुमार एलटी पीएचसी मधेपुर, निवेदिता कुमारी एएनएम पीएचसी घोघरडीहा शामिल है. गत 4 दिसंबर से जिले में संविदाकर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल में शामिल है.
रद्द होगी संविदा
संबंधित कर्मियों से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है. ससमय स्पष्टीकरण उपलब्ध नहीं कराने वाले कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनिक कारवाई करते हुए संविदा रद्द कर दी जायेगी.
डाॅ अमरनाथ झा, सिविल सर्जन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >