विप के आप्त सचिव की विवाहिता पुत्री की हत्या
मधुबनी : बीते दो दिसंबर की रात एक नव विवाहिता की हत्या का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है. मृतका आरती कुमारी के पिता रमण कुमार झा ने पुलिस अधीक्षक दीपक बरनवाल को इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि उनकी पुत्री को ससुराल वालों ने 2 दिसंबर की रात में कथित रूप […]
मधुबनी : बीते दो दिसंबर की रात एक नव विवाहिता की हत्या का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है. मृतका आरती कुमारी के पिता रमण कुमार झा ने पुलिस अधीक्षक दीपक बरनवाल को इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि उनकी पुत्री को ससुराल वालों ने 2 दिसंबर की रात में कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी है, और इस मामले में अब तक प्राथमिकी भी दर्ज नहीं हो पाई है. मृतका के पिता की गुहार पर एसपी दीपक बरनवाल ने अंधराठाढ़ी थाना को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है.
क्याहै मामला . एसपी को दिये आवेदन में विधान परिषद पटना में आप्त सचिव के पद पर कार्यरत रमण कुमार झा ने कहा है कि वे अपनी पुत्री की शादी 17 फरवरी 2016 को अंधराठाढ़ी के डेवहार गांव निवासी कृपानंद झा के पुत्र ब्रजेश कुमार झा से कराये थे. शादी में साढ़े सोलह लाख रुपये दहेज स्वरूप दिया था. शादी के समय से ही एक चार पहिए वाहन की मांग बेटी के ससुराल पक्ष वाले कर रहे थे.
गौना के बाद उनकी पुत्री अपने पति एवं ससुर के साथ नगर थाना क्षेत्र के टाउन क्लब मैदान के अपने आवास में रहने लगी. इस दौरान मेरी पुत्री को चार पहिए वाहन के लिए ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करते रहे. 28 अक्टूबर 2017 को उनकी पुत्री को उसके पति, सास, ससुर, जेठ, ननद ने मिलकर मारपीट कर घर से निकाल दिया. 5 नवंबर को वे अपने गांव के कुछ लोगों के साथ आकर पुत्री के ससुराल पक्ष के साथ समझौता का प्रयास किया एवं 12 नवंबर को उनकी पुत्री पुन: अपने ससुराल आ गयी. 2 दिसंबर की रात उनकी पुत्री ने उन्हें फोन किया कि जल्दी आइए और मुझे यहां से ले जाइए. 3 दिसंबर को जब वे पटना से मधुबनी अपने पुत्री के ससुराल आए तो उन्हें ज्ञात हुआ कि उनकी पुत्री की हत्या कर दी गयी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पुत्री के ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है. जब वे अंधराठाढ़ी अपने पुत्री के ससुराल पहुंचे तो वहां उनकी पुत्री की लाश को जलाने की तैयारी हो रही थी. पुत्री के ससुराल वालों ने उन्हें घर में बंद कर लाश को जला दिया. इसके बाद मृतका के पिता नगर थाना व अंधराठाढ़ी थाना प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए दौड़ लगाते रहे है पर कहीं भी प्राथमिकी नहीं दर्ज हो सकी. एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल ही अंधराठाढ़ी थानाध्यक्ष को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है.