बिना बलगम जांच के ही लौट गये टीबी के मरीज

मधुबनी : संविदा कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने के कारण जांच कराने आये टीवी मरीज को बिना बलगम जांच के ही वापस जाना पड़ा. बुधवार को बिस्फी प्रखंड के जफरा निवासी राम लखन पासवान, अशोक दास व शिवनारायण पासवान सदर अस्पताल के टीवी वार्ड में अपना उपचार कराने आये थे. टीवी वार्ड में […]

मधुबनी : संविदा कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने के कारण जांच कराने आये टीवी मरीज को बिना बलगम जांच के ही वापस जाना पड़ा. बुधवार को बिस्फी प्रखंड के जफरा निवासी राम लखन पासवान, अशोक दास व शिवनारायण पासवान सदर अस्पताल के टीवी वार्ड में अपना उपचार कराने आये थे. टीवी वार्ड में डा. एसपी सिंह द्वारा उक्त मरीजों का जांच कर इन्हें बलगम जांच के लिए भेजा गया. बलगम जांच के प्रयोगशाला में कार्यरत संविदा कर्मी के हड़ताल पर जाने के कारण इन लोगों को बिना बलगम जाचं कराये ही वापस लौटाना पड़ा.
राम लखन पासवान ने बताया कि इतनी दूर से हम जांच के लिए आये थे लेकिन जांच नहीं हो सका. ठंड के मौसम में वैसे भी कहीं आने जाने में मेरे जैसे बुजुर्गो को काफी परेशानी होती है. कर्मी और सरकार के बीच चल रहे मनमुटाव में हम जैसे मरीज पिस रहे हैं. सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए.
वहीं शिवनारायण पासवान ने कहा कि कभी अस्पताल में इलाज नहीं होता है तो कभी जांच नहीं होता. हम लोग टीबी के मरीज हैं. ठंड में सांस तेज तेज चल रहा है. जांच हो जाता तो जांच रिपोर्ट के आधार पर ही दवा मिलता. पर जांच ही नहीं हुआ तो दवा कहां से खाये. बाजार से इधर उधर की दवा खरीद कर दवा खाते हैं. इसी प्रकार अन्य कई मरीज भी बिना जांच के ही वापस लौट गये.
तीसरे दिन भी जारी रही हड़ताल
दूसरी ओर जिले के संविदारत कर्मियों का जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. सदर अस्पताल में सुदिष्ट नारायण झा की अध्यक्षता में हड़ताली कर्मियों की बैठक हुई.
बैठक में आयुष मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा. मदन प्रसाद ने अपनी मांगों को लेकर सरकार से वेतन विसंगति एवं नियमितिकरण करने की मांग किया. टीवी कंट्रोल इंपलाई एसोसिएशन के जिला सचिव सह जिला स्वास्थ्य संविदा संघर्ष समिति के सचिव मो. इसमतुल्लाह (उर्फ गुलाब) ने कहा कि हमलोग पिछले 12 सालों से अपनी जान जोखिम में डालकर टीवी के कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने के बजाय उन्हें हटा दिया.
उन्होंने कहा कि सभी संविदा कर्मियों को अनुबंध से मुक्ति एवं नियमित कर्मियों की भांति ही सारी सुविधा सरकार उपलब्ध कराये. जिसके बाद ही हड़ताल से वापस लौटेंगे संविदा कर्मी. इस अवसर पर डा. डीके राय, जय सुदन झा, डा. अश्विनी कुमार, डा. शिव कुमार राय, संघर्ष समिति के प्रवक्ता एवं एचएम रजाउर रहमान, एचएम महेश कुमार, एचएम प्रभात रंजन, एचएम प्रदीप कुमार, एचएम प्रियंका कुमारी, एसटीएलएस अमरेंद्र प्रसाद, एस टीएस कमलेश कुमार आनंद, एसटीएस शिपरा कुमारी, डाटा इंट्री ऑपरेटर अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >