मधुबनी : भगवती स्वास्थ्य सेवा सदन झंझारपुर के चिकित्सकों द्वारा बच्चा बदलने का मामले में नया मोड़ आ गया है. इस संबंध में आवेदिका मंजू देवी पति दिलीप मंडल द्वारा एक हलफनामा जिला पदाधिकारी को देकर डीएनए टेस्ट की मांग की है . आवेदिका के आवेदन के आलोक में सिविल सर्जन डाॅ. अमरनाथ झा ने जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक से आवश्यक दिशा निर्देश देने का अनुरोध किया है.
डीएनए टेस्ट को सीएस ने डीएम से मांगा दिशा निर्देश
मधुबनी : भगवती स्वास्थ्य सेवा सदन झंझारपुर के चिकित्सकों द्वारा बच्चा बदलने का मामले में नया मोड़ आ गया है. इस संबंध में आवेदिका मंजू देवी पति दिलीप मंडल द्वारा एक हलफनामा जिला पदाधिकारी को देकर डीएनए टेस्ट की मांग की है . आवेदिका के आवेदन के आलोक में सिविल सर्जन डाॅ. अमरनाथ झा ने […]

क्या है मामला : दिये आवेदन के अनुसार झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित भगवती स्वास्थ्य सेवा सदन में 20 अक्टूबर 17 को दिलीप मंडल की पत्नी मंजू देवी को प्रसव हुआ. प्रसव के बाद परिजनों को बताया गाय कि उन्हें लड़का जन्म लिया है.
रात्रि में सेवा सदन के चिकित्सक द्वारा लड़के को शीशे में रखा गया. 21 अक्टूबर को सुबह चिकित्सक द्वारा परिजनों से पूछा गया कि आपको लड़का हुआ या लड़की. परिजनों ने कहा कि लड़का हुआ है. जिसके बाद चिकित्सक व नर्स ने इन लोगों को कहा कि नहीं तुम्हें लड़की हुई है. जिसके बाद परिजनों द्वारा अस्पताल में मामले को हल्ला-हंगामा किया गया. इस बीच महिला के पति को चिकित्सकों द्वारा दो चार तमाचा मारा गया और कहा कि तुम चुप रहो नहीं तो तेरी पत्नी को सूई देकर जान से मार देंगे.
साथ ही उक्त स्वास्थ्य सदन में ही किसी दूसरी महिला जिसको लड़की हुई थी, को लेने को कहा गया. लेकिन मेरे पति ने लड़की लेने से इंकार करते हुए जांच के बाद ही लड़की लेने की बात स्वीकार की. इस बीच 40 दिन बीतने के पश्चात भी इस दिशा में कोई जांच अब तक नहीं करवाया गया. जिसके बाद 2 नवंबर 17 को मंजू देवी द्वारा शपथ पत्र के माध्यम से जिला पदाधिकारी से उक्त नवजात की डीएनए टेस्ट की गुहार लगाई गई . डीएम से दिशा निर्देश के बाद होगी कार्रवाई :
सिविल सर्जन डाॅ. अमरनाथ झा ने बताया कि मामले में जिला पदाधिकारी से मार्ग दर्शन मांगा गया है. डीएम द्वारा दिशा निर्देश प्राप्त होने के बाद डीएनए टेस्ट जांच करवायी जायेगी. जिससे की मामले में सही व गलत का पर्दाफाश किया जा सके.