नसबंदी पखवाड़ा आज से, लगाये गये कैंप

मधुबनी : स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया है. 28 नवंबर से चांर दिसंबर तक आयोजित किया गया है. 28 नवंबर से चार दिसंबर तक आयोजित पुरुष नसबंदी के लिए सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल झंझारपुर व बेनीपट्टी में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. पुरुष नसबंदी पखवाड़ा में […]

मधुबनी : स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया है. 28 नवंबर से चांर दिसंबर तक आयोजित किया गया है. 28 नवंबर से चार दिसंबर तक आयोजित पुरुष नसबंदी के लिए सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल झंझारपुर व बेनीपट्टी में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है.

पुरुष नसबंदी पखवाड़ा में ऑपरेशन कराने वाले लाभार्थी को तीन हजार रुपये तथा आपरेशन के लिए प्रेरित कर लाने वाले उत्प्रेरक को 400 रुपये की राशि दी जायेगी. इसके अलावा सदर अस्पताल सहित सभी पीएचसी, अनुमंडलीय अस्पताल में प्रतिदिन परिवार नियोजन ऑपरेशन नि:शुल्क उपलब्ध है. जिसके तहत महिला बंध्याकरण लाभार्थी को दो हजार रुपये तथा उत्प्रेरक व आशा को 300 रुपये की राशि दी जायेगी. जबकि प्रसव के बाद बंध्याकरण कराने वाली महिला को 3000 रुपये तथा उत्प्रेरक व आशा को 400 रुपये दिया जायेगा.

लाभार्थी को तीन हजार व उत्प्रेरक को 400 रुपये की मिलेगी राशि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >