550 फुट लंबी बनेगी सड़क
मधुबनी : शहर वासियों के लिए खुशखबरी! अब लोहरसारी चौक के समीपे मछहट्टा चौक पर जाम से रूबरू नहीं होना पड़ेगा. वर्षों से वार्ड 4 में सड़क की मांग अब पूरी होने वाली है. इस वार्ड के लोहरसारी चौक से पीएचइडी पानी टंकी तक की सड़क का पीसीसी किया जायेगा.
550 फुट लंबी सड़क के पीसीसी कार्य पर 20 लाख 58 हजार खर्च होंगे. यह शहरी विकास अभिकरण द्वारा कराया जा रहा है. शनिवार को विधायक समीर कुमार महासेठ, नगर परिषद के अध्यक्ष सुनैना देवी व वार्ड पार्षद धर्मवीर प्रसाद ने संयुक्त रूप से सड़क का शिलान्यास किया. इस दौरान इन्होंने कहा कि शहर के लोगों की यह काफी अर्से से मांग थी.
आजादी के समय से यह सड़क उपेक्षित थी. अधिकांश लोगों को यह पता भी नहीं है कि यहां सड़क की जमीन है. शहर के आधारभूत संरचना के विकास के लिए हमलोग पूरी तरह तत्पर है. गौरतलब हो कि इस सड़क के बन जाने से शहर के लोगों को इन क्षेत्र में जाम की समस्या निजात मिलेगी. वहीं आवागमन की सुविधा मिलेगी. साथ ही यहां होने वाली जल जमाव से निजात भी मिलेगी. मौके पर नगर अभियंता जेआर शिवम, वारिस अंसारी, समाजसेवी निर्मल राय सहित अन्य मौजूद थे.
