उत्तर ग्रामीण बैंक से सीसीटीवी बॉक्स की चोरी

धराठाढ़ी : स्थानीय गुमती चौक स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में सीसीटीवी बॉक्स की चोरी कर ली है. हालांकि, इस दौरान चोर लॉकर तोड़ने में विफल रहा. इस कारण नकद रुपये की चोरी नहीं हो सकी. मामला विगत रविवार की ही बतायी जा रही है. पर, आम लोगों को इस बात की जानकारी उस समय […]

धराठाढ़ी : स्थानीय गुमती चौक स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में सीसीटीवी बॉक्स की चोरी कर ली है. हालांकि, इस दौरान चोर लॉकर तोड़ने में विफल रहा. इस कारण नकद रुपये की चोरी नहीं हो सकी. मामला विगत रविवार की ही बतायी जा रही है. पर, आम लोगों को इस बात की जानकारी उस समय हुई जब आरक्षी निरीक्षक सनोवर खां ने बुधवार को अंधराठाढ़ी थाना पुलिस के साथ बैंक पहुंच जांच शुरू की. इस मामले में शाखा प्रबंधक के बयान पर अज्ञात चोर के खिलाफ अंधराठाढ़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

जानकारी के अनुसार, सोमवार को जब बैंककर्मी मंजेश कुमार ने मुख्य गेट खोला, तो बैंक में रखे वॉचर, कागजात, इधर-उधर बिखरे मिले. बैंक के पीछे सेफरूम में गये, तो सेफरूम का ताला भी टूटा हुआ पाया. तत्काल ही इसकी सूचना शाखा प्रबंधक और अंधराठाढ़ी थाना पुलिस को दी गयी. शाखा प्रबंधक दीपक झा के आने के बाद कैशियर के साथ मिलकर रोकड़ पंजी व अन्य कागजात का मिलान किया. चोर ने लॉकर भी तोड़ने का प्रयास किया. लेकिन, लॉकर तोड़ने में वे असफल रहे. इस दौरान चोर सीसीटीवी कैमरे का उपकरण ही चुरा लिया.
बता दें कि इससे पूर्व भी एक बार और साल 2011 में लॉकर तोड़ने का प्रयास किया गया था. उस समय यह बैंक शाखा अंधरा बाजार के पूरब स्व. रामफल चौधरी पथ में था. उस समय चौकीदार भी घायल हो गया था. निरीक्षक सनोबर खां ने बताया है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >