बाॅल बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

मधुबनी : ललित नारायण मिथिला अंतरस्तरीय दो दिवसीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता वर्ष 2017-18 का शुभारंभ स्थानीय जेएन कॉलेज में मंगलवार को हुआ. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सीएसडीएस डाॅ. मुनेश्वर यादव व कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. प्रेम कुमार प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस मौके पर सीएसडीएस डाॅ. मुनेश्वर यादव ने कहा […]

मधुबनी : ललित नारायण मिथिला अंतरस्तरीय दो दिवसीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता वर्ष 2017-18 का शुभारंभ स्थानीय जेएन कॉलेज में मंगलवार को हुआ. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सीएसडीएस डाॅ. मुनेश्वर यादव व कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. प्रेम कुमार प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस मौके पर सीएसडीएस डाॅ. मुनेश्वर यादव ने कहा कि महाविद्यालय के गति विधि में छात्र-छात्राएं हिस्सा लें. खेल शिक्षा का ही एक अभिन्न अंग है. शिक्षा का अर्थ मन की शुद्धि है. शुद्ध मन शुद्ध शरीर में रहता है. शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए खेल व्यायाम की जरूरत है. प्रधानाचार्य डाॅ. प्रसाद ने कहा कि वर्ष पूर्व ही बाल बैडमिंटन खेल का प्रवेश हुआ है.

11 टीमें ले रहीं हिस्सा : विश्वविद्यालय के सात पुरुष वर्ग एवं चार महिला की टीम प्रतियोगिता में शामिल है. यहां से चयनित खिलाड़ी जोनल एवं नेशनल टीम के चयन में हिस्सा लेंगे. समाज में खिलाड़ियों का अपना अलग नजरिया होता है. खेल हमें अनुशासन की सीख देता है. कार्यक्रम को प्रो. चंद्रशेखर झा आजाद, प्रो. अनिल कुमार चौधरी ने संबोधित किया. मंच संचालन प्रो. दमन कुमार झा ने किया. इस मौके पर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. कुलधारी सिंह, प्रो. सर्व नारायण मिश्र, प्रो. गंगा प्रसाद, प्रो. हेमचंद कुमार, प्रो. रामसागर सिंह, प्रो. विरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डाॅ एसएस हैदर, एलएनएमयू के पर्यवेक्षक संतोष कुमार शर्मा, तकनीकी पदाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, देवेंद्र राम सहित कई कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >