मांग. आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम की सड़क
राजनगर : चिचरी पंचायत के मोईन टोले में लगी 25 के बी के ट्रांसफाॅर्मर मंगलवार के मध्य रात्रि में चोरों ने चुरा लिया. सुबह जब ग्रामीणों ने शौच के लिए निकला तो ट्रांसफाॅर्मर नहीं देख ग्रामीणों को ट्रांसफाॅर्मर चोरी होने की सूचना दी. जहां देखते-देखते लोगों की भीड़ उमर पड़ी. लोगों ने विभाग के जेई को फोन लगाया तो जेई का फोन स्विच आफ था. अन्य पदाधिकारी फोन नहीं उठाया. जिसके आक्रोश में ग्रामीणों ने आनन-फानन में गांव के महिला पुरुष एकत्रित होकर बांस बल्ला से राजनगर-बाबूबरही मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जाम का ख़बर पाते ही थाना के पदाधिकारी रामाशीश यादव एवं अजय कुमार सदल बल जाम स्थल पर पहुंच जाम को हटाने का प्रयास किया
. वहीं लोग विभाग के पदाधिकारी को जाम स्थल पर आने की मांग कर रहे थे. घंटों सड़क जाम के बाद राजनगर के बिजली विभाग के कर्मी जाम स्थल पर पहुंचे. साथ ही विभाग के एसडीओ सौरभ मिश्रा द्वारा 24 घंटे में ट्रांसफाॅर्मर लगने की मौखिक बात पर जाम स्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी एवं पंचायत के मुखिया पति एवं सरपंच पति के प्रयास से जाम हटाया गया. वहीं जेई कैलाश कुमार ने फोन पर बताया कि एक घंटे बाद थाना पहुंच चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर दिया गया है. अविलम्ब ट्रांसफाॅर्मर की व्यवस्था की जायेगी. वैसे ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार के शाम तक ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगा तो आंदोलन तीव्र होगी. साथ ही ग्रामीण आरोप लगा रहे थे कि विभाग के मिली भगत से ही चोर चोरी का अंजाम देते है.
