खुटौना : लौकहा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने विभिन्न जगहों से 93 बोतल शराब के साथ तीन तस्कर को दबोचा है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम शाम 6: 45 बजे एक स्कूटर पर सवार दो व्यक्तियों को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते देखा. थानाध्यक्ष ने उक्त स्कूटर सवार को रोका. उसके बीच बंधी गठरी की तलाशी लेने पर बोरे में बंधे 300 एमएल के पैक में 76 बोतल नेपाल निर्मित शराब बरामद हुई. अरेर थाना क्षेत्र के कपसिया गांव निवासी विरेन्द्र कुमार ठाकुर तथा दिनेश कुमार ठाकुर ने बताया
कि सीमा से सटे ठाढ़ी बाजार में उसने शराब की बोतलें खरीदी थी. पुलिस ने तुरंत उसी स्थल पर एक व्यक्ति की झोला की तलाशी ली. तलाशी के दौरान उनके झोले से 17 बोतल नेपाली शराब मिला. जहां पूछताछ में वे अपना नाम मुरारी ठाकुर गांव खुटौना का रहनेवाला बताया है. शराब की बोतलों के साथ स्कूटर को शराबंदी कानून अिधनियम के तहत तीनों तस्करों को जेल भेज दिया गया.
