मधुबनी : व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार को होगी. चुनाव से संबंधित सभी प्रक्रिया अंतिम चरण में है. स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से संबंधित मतदान केंद्र पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए स्टैटिक दंडाधिकारी व वरीय दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया है.
व्यापार मंडल अध्यक्ष का चुनाव कल, तैयारी पूरी
मधुबनी : व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार को होगी. चुनाव से संबंधित सभी प्रक्रिया अंतिम चरण में है. स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से संबंधित मतदान केंद्र पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए स्टैटिक दंडाधिकारी व वरीय दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया है. मतदान व […]

मतदान व मतगणना एक ही दिन
व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार को सुबह 7 बजे पूर्वाह्न से 3 बजे आपराह्न तक संपन्न होगा. मतगणना कार्य सोमवार को ही मतदान के तुरंत बाद प्रारंभ होगा. जिले के दो प्रखंडों में व्यापार मंडल सहयोग समिति अध्यक्ष के तीन पदों के लिए चुनाव होगा.
ये बनाये गये स्टैटिक व वरीय दंडाधिकारी . चुनाव स्वच्छ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से तीन स्टैटिक व तीन वरीय दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्त किया गया है. अध्यक्ष का चुनाव हरलाखी प्रखंड के ई. शताब्दी किसान भवन उमगांव व अंधराठाढी के टीपीसी भवन के बांया भाग व दांया भाग के लिए संपन्न होगा. हरलाखी प्रखंड में होने वाले चुनाव के लिए स्टैटिक दंडाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी बेनीपट्टी डा. अभय कुमार को बनाया गया है.
इनके साथ पुलिस अवर निरीक्षक सीताराम साह होंगे. जबकि अंधराठाढी प्रखंड के दांया भाग व बायां भाग के लिए स्टैटिक दंडाधिकारी के रूप क्रमश: प्रखंड विकास पदाधिकारी लखनौर मो. मुस्ताक अहमद व प्रखंड विकास पदाधिकारी झंझारपुर अमित कुमार अमन को प्रतिनियुक्त किया गया है. इनके साथ पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार व सहायक अवर निरीक्षक शिव कुमार राम होंगे. दुसरी ओर वरीय दंडाधिकारी के रूप में हरलाखी प्रखंड के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी व पुलिस अवर निरीक्षक हरेंद्र कुमार सिंह इनके साथ होंगे. जबकि अंधराठाढी प्रखंड के दांया व बांया भाग के लिए वरीय दंडाधिकारी के रूप में भूमि सुधार उपसमाहर्ता संजय कुमार के साथ पुलिस अवर निरीक्षक फिरोज अहमद की प्रतिनियुक्ति किया गया है.
मतदान दल एवं सुरक्षा वलों के आवागमन अथवा किसी आकस्मिक परिस्थिति में स्वास्थ्य सेवा के लिए संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आकस्मिक सेवा 24 घंटे कार्यरत रखने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया है. जिलाधिकारी ने मतदान से एक दिन पूर्व से ही जिलान्तर्गत अंतराष्ट्रीय सीमा पर एवं जिला सीमा पर वाहनों की जांच एवं वाहनों के परिचालन पर नियंत्रण के उद्देश्य से चेक पोस्ट की स्थापना के लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिया है. इसके साथ ही जिलाधिकारी ने चुनाव निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया है.