191 बोतल शराब के साथ सात गिरफ्तार

हरलाखी : हरलाखी थाना की पुलिस व महादेवपट्टी एसएसबी कैंप के जवानों की अलग-अलग कार्रवाई में 191 बोतल देसी व विदेशी शराब के साथ 7 कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. जबकि महिला तस्कर मौके से फरार हो गयी. थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर महादेवपट्टी एसएसबी कैम्प के जवानों ने बॉर्डर पीलर संख्या 283/21 के […]

हरलाखी : हरलाखी थाना की पुलिस व महादेवपट्टी एसएसबी कैंप के जवानों की अलग-अलग कार्रवाई में 191 बोतल देसी व विदेशी शराब के साथ 7 कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. जबकि महिला तस्कर मौके से फरार हो गयी. थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर महादेवपट्टी एसएसबी कैम्प के जवानों ने बॉर्डर पीलर संख्या 283/21 के पास 46 बोतल सौंफी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार कारोबारी की पहचान थाना क्षेत्र के उमगांव निवासी योगेंद्र सहनी के रूप में बताए गए हैं. पिपरौन कंपनी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया बीओपी इंचार्ज पूरण सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है.

जब्त शराब व कारोबारी को हरलाखी थाना पुलिस के हवाले कर दी गई है. वहीं दूसरी ओर हरलाखी थाना की पुलिस ने एएसआई रामकुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर कमलावरपट्टी गांव निवासी जहरी देवी के घर से 100 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया. जबकि मौके से महिला कारोबारी फरार हो गयी. हालांकि पुलिस ने फरार महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है

और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी है. जबकि हरलाखी थाना की पुलिस ने एएसआई नवल किशोर ठाकुर के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान पिपरौन बॉर्डर पर नहर पुल के पास 20 बोतल अंग्रेजी व 25 बोतल सौंफी शराब के साथ एक बाइक सहित तीन कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. तीनों गिरफ्तार कारोबारी की पहचान दरभंगा जिला के क्योटी थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार, उमेश कुमार यादव व उदेश कुमार सहनी के रूप में की गई हैं. एएसआई रामकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में तीन पियक्कड़ों को भी गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान इसी गांव के मुकेश कुमार, रामनाथ ठाकुर व फेकन महतो के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >