शहीद रद्द, अन्य ट्रेनों का परिचालन विलंब से

मधुबनी : अमृतसर- जयनगर शहीद एक्सप्रेस व जयनगर अमृतसर सरयू- यमुना एक्सप्रेस को कुछ कारणों से 31 अक्टूबर को रेलवे द्वारा रद्द किया गया है. वहीं एक नवंबर से ट्रेनों का परिचालन पूर्व के निर्धारित समय के साथ परिचालन होगा. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस व जयनगर नई दिल्ली स्वतंत्रता […]

मधुबनी : अमृतसर- जयनगर शहीद एक्सप्रेस व जयनगर अमृतसर सरयू- यमुना एक्सप्रेस को कुछ कारणों से 31 अक्टूबर को रेलवे द्वारा रद्द किया गया है. वहीं एक नवंबर से ट्रेनों का परिचालन पूर्व के निर्धारित समय के साथ परिचालन होगा. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस व जयनगर नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का विगत कई दिनों से काफी विलंब से परिचालन हो रहा है.

जिसके कारण यात्रियों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जयनगर दरभंगा रेल खंड पर ट्रेनों के विलंब परिचालन का आलम यह है कि जयनगर से अमृतसर के लिए रविवार सुबह 7.50 बजे खुलने वाली सरयु यमुना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 28 घंटे विलंब से सोमवार 10 बजे दिन में खुली. वहीं रविवार को अपने निर्धारित समय 2.30 बजे दोपहर में जयनगर नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी लगभग 9 घंटे विलंब से लगभग 11.30 बजे रात्रि में खुली.

इसके साथ ही रविवार को अमृतसर जयनगर अपने निर्धारित समय सीमा से 28 घंटा विलंब से चल रही है. जबकि नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी अपने निर्धारित समय से 27 घंटे विलंब से चल रही है.

ट्रेनों के विलंब परिचालन से यात्री परेशान : लंबी दूरी की गाड़ियों के विलंब परिचालन से यात्रियों सहित परिजनों को भी काफी परेशानी हो रही है. परिजन आने वाले लोगों के इंतजार में घंटों स्टेशन का चक्कर लगा रहे है. जबकि ट्रेन के विलंब के परिचालन का आलम यह है कि उक्त दोनों ट्रेनें कभी 27 घंटा, कभी 30 घंटा और कभी- कभी 36 घंटे विलंब से चल रही है. जिसके कारण यात्री सहित उनके परिजन भी परेशान हो रहे हैं. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर को जयनगर आने वाली व जयनगर से जानेवाली क्रमश: शहीद व सरयू यमुना ट्रेन को रद्द कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >