मधुबनी: प्रधानमंत्री का सपना है कि देश पूर्णत: डिजिटल हो. इसमें बैंक की भूमिका अहम होगी. लोग अधिक से अधिक लेन-देन डिजिटल बैंकिंग से करेंगे उसके बाद ही डिजिटल इंडिया का सपना पूरा होगा. ये बातें भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम अप्रेस कुमार डेनिस दास ने कही. वे शुक्रवार को वाट्सन स्कूल के मैदान में दो दिनी लोन मेले के उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों को संबोधित कर रहे थे.
बिना परेशानी के उठाएं लाभ : अपने स्वागत भाषण में क्षेत्रीय प्रबंधक अजित कुमार पोद्दार ने ग्राहकों व कर्मियों की प्रशंसा करते हुए लोगों को एसबीआइ उत्पाद की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ग्राहक बिना परेशानी के बैंक उत्पादों का लाभ ले सकते है. मौके पर चीफ मैनेजर ग्राहक सेवा, राजेश कुमार, चीफ मैनेजर लोन प्रवीर कुमार, चीफ मैनेजर अनुपालन, विकास, चीफ मैनेजर शिशिर कुमार, पुरूषोत्तम झा, प्रभा शंकर झा, श्यामचंद्र झा, सौरभ कुमार, संतोष कुमार वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.
220 लाख दिया गया लोन
मेला में प्रथम दिन 220.56 लाख का ऋण वितरण किया गया. जिसमें होम लोन 71.96 लाख 5 ग्राहकों को, मुद्रा लोन 40 लाख 15 ग्राहकों को व कार लोन 108.60 लाख 12 ग्राहकों को दिया गया. मेला में कार का आकर्षन देखते ही बनती थी. ग्राहक बैंक उत्पाद सहित का लोन की जानकारी प्राप्त कर रहे थे. इस दौरान जिले भर के एसबीआइ की सभी 29 शाखाएं उपलब्ध थी.
दिन भर रही काउंटर पर भीड़
वाट्सन स्कूल मैदान में एसबीआइ के दो दिनी मेला में दिन भर ग्राहकों का आना जाना लगा रहा. लोग बैंक के विभिन्न उत्पादों की जानकारी लेते रहे. नए खाता खोलने, आधार लिंक कराना, केवाइसी, व्यक्ति स्वास्थ्य व वाहन बीमा, क्रेडिट कार्ड, डिजिटल उत्पाद की जानकारी प्राप्त कर रहे थे. बैंक अधिकारी व कर्मी कार ऋण, गृह ऋण, व्यवसाय ऋण, ट्रैक्टर ऋण आदि की जानकारी दे रहे थे. कम ब्याज एवं न्यूनतम मासिक किस्त पर ऋण की जानकारी भी दी जा रही थी.
