मधेपुर : थाना क्षेत्र के सोनपुर चौक पर देर शाम विवाद में एक युवक की चाकू गोद कर हत्या कर दी गयी है, जबकि मो सलीम घायल हो गया है.
मृतक युवक की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के जोंकी महिनाथपुर निवासी डाॅ विनय कुमार झा के पुत्र विशाल भारद्वाज के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, विशाल मधेपुर के तरडीहा निवासी अपने नाना डाॅ टीपी झा के घर पर ही बचपन से रहा करता था. रविवार की शाम वह अपने नाना से अचानक पचास हजार रुपये की मांग करने लगा.
नाना टीपी झा ने जब पैसे देने से इनकार किया, तो उसने नाना के साथ मारपीट शुरू कर दी. बीच बचाव करने आये उसकी नानी शकुंतला देवी को भी विशाल भारद्वाज ने पीटा. इसके बाद नाराज होकर दोनों दंपती रिक्शा पर बैठ कर थाना में प्राथमिकी कराने निकले. इस कारण विशाल रिक्शा चालक के साथ भी मारपीट की.
मारपीट होते देख बगल के एक टेलर मास्टर बीच बचाव करने आया. बताया जा रहा है कि टेलर मास्टर मो जमील के आते ही विशाल ने चाकू से टेलर मास्टर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. इसी बीच विशाल के भी पेट में चाकू या कैंची से वार किया गया. इससे विशाल भी गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों घायलों को लोगों ने पीएचसी में भर्ती कराया. वहां पर डॉक्टरों ने विशाल भारद्वाज को मृत घोषित कर दिया
चाकूबाजी में युवक जबकि सलीम की हालत गंभीर देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही मधेपुर थाना पुलिस, लखनौर थानाप्रभारी राजकुमार राय, झंझारपुर थाना इंस्पेक्टर सरोबर खां मौके पर पहुंच गये. थाना प्रभारी रामाशीष कामती ने बताया है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को कब्जे में ले लिया गया है.
