जल्द ही एक नंबर प्लेटफाॅर्म से खुलेगी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस

मधुबनी : देशभर में पेंटिंग के जरिये अपनी अलग पहचान बनाने को तैयार मधुबनी स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर अब जल्द ही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के आने की उम्मीद जग गयी है. यही विभागीय अधिकारियों के बातों पर अमल किया गया तो आने वाले अगले माह तक इस पहल को धरातल पर आने की […]

मधुबनी : देशभर में पेंटिंग के जरिये अपनी अलग पहचान बनाने को तैयार मधुबनी स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर अब जल्द ही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के आने की उम्मीद जग गयी है. यही विभागीय अधिकारियों के बातों पर अमल किया गया तो आने वाले अगले माह तक इस पहल को धरातल पर आने की संभावना जतायी जा रही है.

दरअसल रेलवे विभाग पुराने 12 नंबर गुमटी को बंद कर एक नंबर प्लेट फार्म की लंबाई बढाने का निर्णय लिया है. इसके बाद स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक नंबर प्लेट फार्म लग सकेगी. साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए ट्राली पाथ भी बनाया जायेगा. जिससे विकलांग व गंभीर मरीज को एक नंबर से दो व तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर आने जाने में परेशानी

से निजात मिल सकेगी.
एडीआरएम ने दिया निर्देश. एडीआरएम आरके पांडे ने शनिवार को स्टेशन के निरीक्षण के पश्चात कही. उन्होंने कहा कि इस स्टेशन को वेल फर्निस्ड करने के साथ ही सुविधा पर भी ध्यान दिया जा रहा है. विभाग की नजर में यह बात है कि एक नंबर पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस नहीं लग पाने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी होती है. इस समस्या के निदान के लिये ही पुराने बारह नंबर गुमटी को बंद करने का निर्णय पूर्व में ही लिया जा चुका है. अब बारह नंबर गुमती के बगल से सड़क बनाया गया है. जिससे लोग चकदह की ओर आ जा सकेंगे. जब बारह नंबर गुमटी बंद हो जायेगा तो प्लेटफाॅर्म को भी लंबा किया जायेगा. उसके बाद से एक नंबर पर एसएस एक्सप्रेस ट्रेन लग सकेगी.
राजस्व में भी होगी बढोतरी. स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एक नंबर प्लेटफार्म पर लगने से रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोतरी होने की संभावना जग गयी है. दरअसल अधिकांश विकलांग दो नंबर पर गाड़ी के लगने से यात्रा करने से परहेज करते हैं. एक नंबर से दो नंबर पर जाने के लिये ट्रॉली पाथ भी नहीं बनाया गया है. ऐसे में यहां के विकलांग यात्री दरभंगा या अन्य स्टेशन से यात्रा करने जाते हैं.
अन्य सुविधाएं भी होंगी बहाल
स्टेशन स्थित वेटिंग रूम व रिटायरिंग रूम को आधुनिक सुविधा से युक्त किया जायेगा. ताकि यात्रियों को परेशानी नहीं हो. वहीं मुख्य द्वार के समीप मूत्रालय को भी तोड़ कर उसके समीप बने नाला को ढंक दिया जायेगा. श्री पांडे ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में यात्रियों के सेफ्टी का पूरा ख्याल रखा जा रहा है.
इस दौरान अन्य कई सुविधा को लेकर भी निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >