राम का छूटा बाण, जल उठा रावण

नगर विधायक भी हुए शामिल सदर/ दरभंगा :सुंदरपुर छट्ठीपोखर पर शनिवार की रात रावण धू-धूकर जल उठा. इसे देखने के लिए हजारों लोग जुटे थे. करीब 30 फुट ऊंचा रावण का पुतला जलते ही लोग जयश्री राम के नारे लगाने लगे. विजया दसवीं के मौके पर छट्ठीपोखर दुर्गापूजा समिति की ओर से रावण दहन का […]

नगर विधायक भी हुए शामिल
सदर/ दरभंगा :सुंदरपुर छट्ठीपोखर पर शनिवार की रात रावण धू-धूकर जल उठा. इसे देखने के लिए हजारों लोग जुटे थे. करीब 30 फुट ऊंचा रावण का पुतला जलते ही लोग जयश्री राम के नारे लगाने लगे. विजया दसवीं के मौके पर छट्ठीपोखर दुर्गापूजा समिति की ओर से रावण दहन का कार्यक्रम मनाया गया. इसे देखने के लिए दोपहर बाद से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी थी. दुर्गा मंदिर के बगल में स्थित तालाब के पूर्वी भिंडा पर रावण विशाल पुतला बनाया गया था. अगल- बगल में लंका नगरी का प्रतिरूप तैयार किया गया था. तालाब में नाव पर राम, लक्ष्मण एवं हनुमान की झांकी दिखायी जा रही थी़ राम की सेना भी अपना करतब दिखा रही थी.
समय- समय पर बम पटाखे की आवाज से आकाश गुंजायमान हो रहा था. सबसे पहले राम भक्त हनुमान तालाब के पश्चिम भिंडा पर स्थित मंदिर के छत से लेकर दूसरे पार तक बंधे तार पर होकर लंका नगरी पहुंचे. वहां पूंछ में लगी आग से लंका को जलाया. इसके बाद मंदिर की दिशा से रॉकेट चलाना प्रारंभ किया.
तीसरे प्रयास में रावण के पुतले में आग लग गयी. करीब आधे घंटे तक जले पुतले से बम- पटाखे की आवाज निकलती रही. इसे देखने के लिए ले पोखर के चारों तरफ दर्शक भरे थे. यहां नगर विधायक संजय सरावगी मौजूद रहे. मुख्य सड़क के साथ सभी गलियों में जाम ही जाम का नजारा दिख रहा था.
सुरक्षा का रहा पुख्ता प्रबंध
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया था. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे. मेले से लेकर सड़क तक पुलिस बल विधि व्यवस्था को बनाये रखने में जुटे दिखे. पूजा कमेटी के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार शर्मा राजू ने बताया कि पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर बहुत पहले से तैयारी शुरू कर दी जाती है.
इसे देखने को दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं. मौके पर सचिव विवेक कुमार झा, उप सचिव राजू यादव, संरक्षक प्रमोद यादव, कोषाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद व मनोरंजन प्रभारी राजेश सिंह सहित कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >