मधेपुर. भेजा थाना क्षेत्र के जानकीनगर गांव के भूतही बलान व कोसी नदी की शाखा में शनिवार को एक 18 वर्षीय युवती की डूबने से मौत हो गयी़ घटना दिन के लगभग 9 बजे की बतायी गयी है़ मृतका की पहचान खरीक गांव निवासी इंद्र देव मंडल की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में की गयी़ परिजनों एवं ग्रामीणों ने मृतका के शव को नदी से बरामद किया़
घटना की पुष्टि अंचल अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा एवं भेजा थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने की है़ जानकारी के अनुसार सोनी कुमारी अपने सहेलियों के साथ जानकीनगर नदी में कलश विसर्जन करने गयी थी़ कलश विसर्जन के दौरान वह सभी सहेलियों के साथ नदी में स्नान करने लगी़ इसी क्रम में वह गहरे पानी में चली गयी़ जिससे डूबने से उनकी मौत हो गयी़ इस घटना को लेकर मृतका के चाचा ईश्वर देव मंडल के आवेदन पर थाने में यूडी केस दर्ज कराया है़
